13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर ना लगाना पड़े लॉकडाउन? तेजी से फैलता है ओमिक्रोन का नया...

फिर ना लगाना पड़े लॉकडाउन? तेजी से फैलता है ओमिक्रोन का नया वेरिएंट

Published on

नई दिल्ली

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में एक बार फिर से फेसमास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में ना केवल राजधानी दिल्ली में बल्कि अन्य राज्यों में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर यह रफ्तार ना थमी तो फिर से लोगों को प्रतिबंधों को सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग से ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट BA 2.75 का पता लगा है।

आधे मरीजों में मिला बीए 2.75
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में कोविड के मरीजों में ज्यादातर में यह वेरिएंट पाया गया है। चिंता की बात यह है कि इसके फैलने की रफ्तार पहले वाले वेरिएंट से ज्यादा है। 90 मरीजों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि इसका प्रसार तेजी से होता है। अधिकारियों का कहना है कि आधे सैंपल में बीए 2.75 पाया गया है।

राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 8 मौतें
ये आंकड़े चिंता इसलिए बढ़ा रहे हैं क्योंकि राजधानी में इन दिनों न केवल कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं बल्कि मौतें भी बढ़ी हैं। बुधवार को यहां 2,246 केस सामने आए और 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली सरकार ने फेसमास्क अनिवार्य करने का आदेश तो अप्रैल में भी दिया था लेकिन इसे ठीक से लागू नहीं किया जा सका था। हालांकि अब यह आदेश दिया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना लगाने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

क्या है राहत की बात
दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 2 हजार बेड हैं। कोरोना की पहली लहर से ही यह कोविड मरीजों के इलाज में बड़ा योगदान दे रहा है। यहां के डॉक्टरों ने एक राहत की भी बात बताई है। उनका कहना है कि ओमिक्रोन के इस सब वेरिएंट से ज्यादा लोग गंभीर नहीं होते और जल्दी ठीक भी हो जा रहे हैं। ठीक होने में पांच से 7 दिन लगते हैं।

मुंबई में भी तेजी से बढ़े केस
मुंबई में भी बुधवार को कोरोना के मामलों में 79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। यहां 24 घंटे के अंदर 852 नए मामले रिकॉर्ड हुए थे। यहां 1 जुलाी के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की जान भी चली थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...