16.1 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराज्य'इतने बेशर्म मत बनिए', 10 लाख नौकरियों पर गिरिराज-तेजस्वी के बीच जंग

‘इतने बेशर्म मत बनिए’, 10 लाख नौकरियों पर गिरिराज-तेजस्वी के बीच जंग

Published on

पटना,

बिहार के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के चुनावी वादे को लेकर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है. तेजस्वी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अपने उस टीवी इंटरव्यू को काट छांट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर पलटवार किया, जिसमें वह बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने के अपने चुनावी वादे से पलटते दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, इस गिरिराज सिंह की ओर से शेयर कि गए टीवी इंटरव्यू में तेजस्वी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में किया था, लेकिन वर्तमान में वह केवल उपमुख्यमंत्री हैं.

इस पर भड़के तेजस्वी ने ट्वीट करके लिखा, “श्रीमान जी, इतने बेशर्म मत बनिए. एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं. आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, संपादित वीडियो और सड़कछाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है. इन बेचारों का होगा बिहार में कोई चेहरा ही नहीं. बाकी इस पूरे वीडियो को सुनकर खुशी मनाइए.”

वहीं, इस इंटरव्यू के पूरे संस्करण में, तेजस्वी यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर ही 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में वह केवल उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार के साथ चर्चा की है. तेजस्वी ने कहा कि अधिक से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान करने की दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है.

तेजस्वी इंटरव्यू के असंपादित संस्करण में कहते हुए दिखते हैं, “नीतीश कुमार इस मुद्दे को लेकर गंभीर हैं और एक बार विश्वास मत और कैबिनेट गठन हो जाने के बाद, यह काम हो जाएगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि 10 लाख सरकारी नौकरियां मेरे द्वारा नहीं बल्कि नीतीश कुमार द्वारा प्रदान की जाती हैं.”

दरअसल, गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कथित तौर पर वीडियो का एक संपादित संस्करण पोस्ट किया था और अपने चुनावी वादे से पलटी मारने को लेकर तेजस्वी पर कटाक्ष किया था. हालांकि, राजद नेता ने ‘एक फुट लंबी चोटी” के बयान को लेकर गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी पर हमला बोला और उन्हें ‘चारा चोर का बेटा’ कहा.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, “चारा चोर का बेटा महात्मा नहीं बनेगा. वह फिर से चिड़ियाघर से मिट्टी चुराकर उनके मॉल में इस्तेमाल करेगा. फिर पलटू चाचा नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में पूरे लालू परिवार को बर्खास्त कर देंगे.”

एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने “एक फुट लंबी चोटी” वाली टिप्पणी के लिए तेजस्वी पर हमला किया और कहा कि “बिहार की धर्मनिरपेक्ष सरकार के शीर्ष नेताओं ने टीका और शिखा जैसे हिंदू प्रतीकों पर हमला करना शुरू कर दिया है.”

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...