9.2 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeहेल्थटिकटॉक पर पुरुषों की खातिर वजाइना से छेड़छाड़ कर रही हैं महिलाएं,...

टिकटॉक पर पुरुषों की खातिर वजाइना से छेड़छाड़ कर रही हैं महिलाएं, जानें कैसे शौक बन सकता है घातक

Published on

लंदन

शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक ने दुनियाभर में कई तरह के ट्रेंड्स को जन्म दिया है। ऐप की लोकप्रियता के चलते देखते ही देखते कोई एक्सपेरिमेंट कब ट्रेंड में बदल जाता है पता ही नहीं चलता। लेकिन टिकटॉक से वायरल हुए एक ट्रेंड ने प्रजनन स्वास्थ्य पर संभावित हानिकारक प्रभावों के चलते पिछले दिनों डॉक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस ट्रेंड को वैबिंग (Vabbing) कहा जाता है जिसमें महिलाएं पुरुषों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने वजाइनल डिस्चार्ज का इस्तेमाल पर्फ्यूम के रूप में करती हैं।

लंदन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पारस्केवी दिमित्रीडी ने कहा कि वैबिंग से समस्याएं हो सकती हैं और इससे बांझपन की भी संभावना है। डेलीमेल से बात करते हुए डॉक्टर ने कहा कि महिलाओं की उंगलियों के बैक्टीरिया पैल्विक इंफ्लेमेटरी बीमारी का कारण बन सकते हैं जिससे फैलोपियन ट्यूब में घाव पैदा हो सकते हैं। इससे फर्टिलाइज्ड एग्स का गर्भाशय तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

गंदी उंगलियों से फैल सकता है संक्रमण
रिपोर्ट के अनुसार, वैबिंग ‘Vagina’ और ‘Dabbing’ से मिलकर बना है और पिछले जून में टिकटॉक पर पहली बार इस्तेमाल हुआ था। टिकटॉक यूजर मैंडी ली इसे यूजर्स के सामने लाने वाली शुरुआती लोगों में हैं। हालांकि उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। डॉ. दिमित्रीडी का कहना है कि यह ट्रेंड असुरक्षित है क्योंकि वजाइना के अंदर वजाइनल डिस्चार्ज को इकट्ठा करने के लिए गंदी उंगलियां टिशू में घाव पैदा कर सकती हैं और एक संक्रमण फैला सकती हैं जिससे गंभीर पैल्विक इंफ्लेमेटरी बीमारी हो सकती है।

2019 में पैदा हुआ था वैबिंग शब्द
इसके अलावा गंदी उगलियां बैक्टीरियल वजिनोसिस (Bacterial Vaginosis) का कारण बन सकती हैं जिसे थ्रश (Thrush) भी कहा जाता है जिससे विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण कम हो सकता है। सेक्स एक्सपर्ट और लेखक शैन ब्रूडम ने 2019 में वैबिंग शब्द को जन्म दिया था और दावा किया कि एक दशक से भी अधिक समय से पुरुषों को आकर्षित करने के लिए वह इस पद्धति का इस्तेमाल कर रही हैं।

Latest articles

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

More like this

Health Tips: विटामिन D की कमी से शरीर हो जाता है कमजोर और रहती है थकान, जानें दूर करने के उपाय

Health Tips: आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में अपनी सेहत के लिए किसी के...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...