6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई के जख्‍मों पर 'टाटा नमक', क्‍यों दाम बढ़ाने वाली है कंपनी?

महंगाई के जख्‍मों पर ‘टाटा नमक’, क्‍यों दाम बढ़ाने वाली है कंपनी?

Published on

नई दिल्‍ली

आटा, मैदा, तेल के बाद अब नमक महंगा होने वाला है। नमक बनाने वाली दिग्‍गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने टाटा सॉल्‍ट के दाम बढ़ाने के संकेत दिए हैं। महंगाई के कारण टाटा सॉल्‍ट के मार्जिन पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह एक और झटका है।

टाटा कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स के CEO सुनील डिसूजा का कहना है कि नमक पर महंगाई का दबाव बढ़ता जा रहा है। लिहाजा, कीमत बढ़ानी होगी। लगातार महंगाई बढ़ने से कंपनी के रेवेन्यू पर असर पड़ा है। ऐसे में अपने मार्जिन को बचाने के लिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने अपने प्रोडक्टों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है।

टाटा सॉल्‍ट के सबसे सस्ते नमक के एक किलो पैकेट का दाम 25 रुपये है। इसके दाम बढ़कर 28 से 30 रुपये तक हो सकते हैं। यह अलग बात है कि कंपनी ने अभी इस बारे में खुलासा नहीं किया है कि‍ दामों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। डिसूजा ने बताया कि नमक की लागत में दो कंपोनेंट होते हैं। इन्‍हीं से कीमतें तय होती हैं। इनमें ब्राइन और ईंधन की कीमतें शामिल हैं। ब्राइन की कीमत तो पिछले साल ऊपर जाने के बाद एक जैसी है। लेकिन, एनर्जी की लागत काफी ज्‍यादा हो गई है। इसी के चलते नमक के मार्जिन पर महंगाई का दबाव दिख रहा है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्‍ट्स ने बीते बुधवार को पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी फूड और बेवरेज बिजनेस में मार्केट के अंदर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। टाटा टी के बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन ने नमक को लेकर दाम बढ़ाने का दबाव कम किया है। जून तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 38 फीसदी बढ़कर 255 करोड़ रुपये हो गया है। इसके उलट पिछले साल इसी अवधि में यह 240 करोड़ रुपये था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...