13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बढ़ रहा कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा, एक दिन...

दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा, एक दिन में 2,136 नए केस, 10 ने गंवाई जान

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखकर मास्क अनिवार्य कर दिया है, मगर कोरोना के मामलों में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 2,136 नए मामले सामने आये और महामारी से 10 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 15.02 प्रतिशत रही।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। यह लगातार 10वां दिन है, जब शहर में एक दिन में 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को इस महामारी के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के लिए 14,225 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से शुक्रवार को ये नये मामले सामने आये। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,726 नये मामले दर्ज किये गये थे और महामारी के कारण छह लोगों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत रही थी।

स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सभाओं से बचें: केंद्र ने राज्यों से कहा
देश में रोजाना कोविड-19 के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो और सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान चलाने और स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन्हें ‘स्वच्छ’ बनाए रखने के लिए एक पखवाड़े और महीने भर तक जारी रखने को कहा है। मंत्रालय ने कहा, ‘एहतियात के तौर पर कोविड-19 के खिलाफ, समारोह में बड़ी सभाओं से बचा जाना चाहिए। यह जरूरी है कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया जाए’

देश में भी बढ़ रहे कोरोना के नए केस
देश में कोविड-19 के 16,561 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीज 1,23,535 हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो 10 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं। गृह मंत्रालय ने सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने को भी कहा है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...