13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयताइवान संकट पर आया भारत का बयान, चीन को दिया यह मैसेज

ताइवान संकट पर आया भारत का बयान, चीन को दिया यह मैसेज

Published on

नई दिल्ली,

ताइवान और चीन के बीच चल रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे क्षेत्र में 21 चीनी सैन्य विमानों और 6 चीनी नौसैनिक जहाज मंडरा रहे हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया कि हमारे क्षेत्र में चीन के 6 PLAN जहाज और 21 PLA विमानों का पता लगाया गया है. इसी बीच इस मामले में भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि भारत हाल के घटनाक्रम से चिंतित है. ऐसे में हम सभी से संयम बरतने के लिए कहते हैं. वहीं दूसरी तरफ मनदीप कौर की आत्महत्या पर भी विदेश मंत्रालय ने दुख जताया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह एक दुखद घटना है. हमारा स्थानीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों, पुलिस और परिवार के संपर्क में है. इसके अलावा अमेरिकी संघीय सरकार के साथ भी हम संपर्क में हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी. हम गहन जांच की दिशा में काम करते रहेंगे.

इसके अलावा रूस तेल संबंधित मामलों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि एनर्जी सिक्योरिटी को देखते हुए ही हम तेल की खरीद पर अपने निर्णय तय करेंगे. वहीं नाटो के साथ भी हमारी कई स्तर पर चर्चा चल रही है.

बता दें कि अड़ियल चीन के हर हमले का जवाब देने के लिए ताइवान ने भी तैयारी शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी हमले से खुद की रक्षा करने के लिए ताइवान ने भी युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है. ताइवान की आठवीं सेना कोर के प्रवक्ता लू वोई-जे ने पुष्टि की है कि पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी में तोपखाने और हथियारों का युद्धाभ्यास शुरू हो गया है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...