13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसलमान रुश्दी पर हमला: अब तक मारने आए 2 पकड़े जा चुके,...

सलमान रुश्दी पर हमला: अब तक मारने आए 2 पकड़े जा चुके, नूपुर के लिए भी खतरा बड़ा है?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। भारतीय मूल के अंग्रेजी लेखक रुश्‍दी 1980 के दशक में अपनी पुस्‍तक ‘द सैटेनिक वर्सेज’ को लेकर विवादों में आए थे। इस किताब को ईरान में 1988 से प्रतिबंधित कर दिया गया था, क्योंकि कई मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं। एक साल बाद, ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी ने एक फतवा जारी कर रुश्दी की मौत का आह्वान किया गया था। फतवे के 33 साल बाद भी रुश्दी सुरक्षित नहीं हो पाए। इसी तरह देश में नूपुर शर्मा की तरफ से पैगंबर को लेकर विवादित बयान को लेकर मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। बार-बार नूपुर शर्मा को जान से मारने और सिर कलम किए जाने की धमकी दी जा रही है।

नूपुर पर हमले की फिराक में था संदिग्ध आतंकी
एक दिन पहले ही एटीएस ने सहारनपुर से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आतंकी ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की तरफ से नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था। एटीएस ने बताया कि मोहम्मद नदीम नाम का यह शख्स तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था। इससे पहले बिहार के फुलवारी शरीफ से एक शख्स अतहर परवेज को भी अरेस्ट किया गया था। अतहर के मोबाइल से नूपुर शर्मा का मोबाइल नंबर और घर का पता मिला था। अतहर नूपुर शर्मा के घर की रेकी भी कर चुका था।

‘मेरी जान को खतरा है’
इससे पहले नूपुर शर्मा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। नूपुर ने अलग-अलग राज्यों में दर्ज अपने खिलाफ मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद नूपुर शर्मा पर अलग-अलग राज्यों में 9 केस दर्ज हुए थे। इससे पहले 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को उनके विवादित बयान के लिए खूब फटकार लगाई थी। इसके बाद अगली सुनवाई में 19 जुलाई को शीर्ष अदालत ने उन्हें राहत देते हुए देश में दर्ज सभी मामले और भविष्य में दर्ज होने वाले मामलों की सुनवाई को दिल्ली में ट्रांसफर करने का फैसला सुनाया था। दिल्ली पुलिस की तरफ से नूपुर शर्मा और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

मुझे नूपुर शर्मा के लिए डर लग रहा है
एक यूजर rose_k01 ने लिखा कि सलमान रुश्दी पर हमले के बाद मुझे अब नूपुर शर्मा के लिए डर लग रहा है। यह कभी खत्म नहीं होगा। एक अन्य यूजर K_tyaagii ने लिखा कि सलमान रुश्दी हो या नूपुर शर्मा कोई फर्क नहीं है क्योंकि इस्लामवादियों का मानवता से कोई लेना-देना नहीं है…वे सर तन से जुदा में विश्वास करते हैं, केवल तथाकथित महाशक्तियां कभी भी अलग-अलग बहाने से उनका समर्थन करने में शर्म महसूस नहीं करती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सलमान रुश्दी पर हत्या का प्रयास भारत में उस भयावह स्थिति के समान ही है जिसका सामना नूपुर शर्मा कर रही हैं। दुख की बात है कि उदार लोग इस्लामिक आतंकवादी हमलावरों की तरफ है। कल्पना कीजिए कि हम किस दुनिया में रह रहे हैं!

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...