11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले, पॉजिटिविटी रेट...

देश में कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए मामले, पॉजिटिविटी रेट 4.5% के करीब

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. तेजी से बढ़ता कोरोना का ग्राफ पिछले कुछ दिनों से लगातार नीचे आ रहा है. देश में आज कोरोना के करीब 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. कोरोना के कम होते मामले राहत दे रहे हैं तो दूसरी तरफ पॉजिटिविटी रेट चिंता बढ़ा रही है. देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट चार फीसदी के पार बना हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े जारी कर दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15815 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, नए मामलों से अधिक संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमण को 20018 संक्रमितों ने मात दी है. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की तादाद में भी गिरावट आई है. हालांकि, देश में कोरोना के एक्टिव केस अब भी एक लाख के पार हैं. देश में एक लाख 19 हजार 264 एक्टिव केस हैं. देश में कोरोना वायरस का डेली पॉजिटिविटी रेट अब भी चिंताजनक बनी हुई है.

देश में कोरोना वायरस का डेली पॉजिटिविटी रेट अब भी 4.5 फीसदी के स्तर पर बना हुआ है. गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी 12 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में एक दिन पहले यानी 11 अगस्त की तुलना में मामूली बढ़त देखी गई थी. 12 अगस्त को कोरोना के 16561 नए मामले सामने आए थे. कोरोना के कारण देशभर में 49 लोगों की मौत भी हुई थी. देश में कोरोना के एक्टिव केस की तादाद भी एक लाख 25 हजार से नीचे आ गई थी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...