7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'लाल सिंह चड्ढा' की ऑस्कर ने की तारीफ, अकैडमी अवॉर्ड्स के हैंडल...

‘लाल सिंह चड्ढा’ की ऑस्कर ने की तारीफ, अकैडमी अवॉर्ड्स के हैंडल पर शेयर किया यह वीडियो

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ काफी विवादों में है। हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ के इस हिंदी अडैप्टेशन का भले ही काफी संख्या में लोग विरोध कर रहे हों लेकिन ऑस्कर्स के ऑफिशल हैंडल ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है। अब आमिर खान निश्चित तौर पर अपनी फिल्म पर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स के रिएक्शन का इंतजार कर रहे होंगे।

ऑस्कर्स के पेज पर दिखा वीडियो क्लिप
द अकैडेमी के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें ऑरिजनल फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ और हिंदी अडैप्टेशन ‘लाल सिंह चड्ढा’ के एक जैसे सीन दिखाए गए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, ‘रॉबर्ट जेमेकिस और एरिक रोथ की लिखी कहानी जिसमें एक आदमी अपनी उदारता से दुनिया जीत लेता है, इसका अद्वैत चंदन और अतुल कुलकर्णी ने इंडियन अडैप्टेशन ‘लाल सिंह चड्ढा’ बनाई है। फिल्म में टाइटल रोल में आमिर खान है जिसे ‘फॉरेस्ट गंप’ में टॉम हैंक्स ने मशहूर बनाया था।’

‘फॉरेस्ट गंप’ ने जीते थे 6 ऑस्कर अवॉर्ड
इस पोस्ट में फिल्म Forrest Gump के कई ऑस्कर अवॉर्ड जीतने की भी जानकारी दी गई है। साल 1994 में इस फिल्म को कुल 13 कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, फिल्म एडिटिंग, बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स, बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट पिक्टर की कैटिगरी में 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। इसके अलावा फॉरेस्ट गंप फिल्म के ऑफिशल हैंडल पर भी Laal Singh Chaddha के ट्रेलर के अलावा कई वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं।

आमिर ने टॉम हैंक्स से की फिल्म देखने की अपील
बता दें कि Aamir Khan ने भी लेटर लिखकर टॉम हैंक्स से फिल्म देखने की अपील की है। जवाब में टॉम हैंक्स की टीम ने कहा है कि वह शेड्यूल के हिसाब से इस पर फैसला लेंगे। इससे पहले टॉम और आमिर की मुलाकात एक इवेंट के दौरान डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग ने कराई थी। तब स्टीवन ने आमिर को इंडिया का जेम्स कैमरून बताया था। Tom Hanks भी यह बता चुके हैं कि वह आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ कई बार देख चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...