7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपड़ोसी से परेशान हुए सलमान खान, कोर्ट में कहा- उनके वीडियो भड़काने...

पड़ोसी से परेशान हुए सलमान खान, कोर्ट में कहा- उनके वीडियो भड़काने वाले

Published on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने एक पड़ोसी से परेशान हैं. मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है. शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सलमान खान की तरफ से बताया गया कि पनवेल फार्महाउस के उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के सोशल मीडिया पोस्ट ना सिर्फ मानहानिकारक हैं बल्कि समुदायों को भड़काने वाले भी हैं.

सलमान के वकील ने कही ये बात
सलमान खान की याचिका पर जस्टिस सी वी भाड़ंग ने सुनवाई की. यह अपील सलमान ने मार्च 2022 में सिविल कोर्ट के ऑर्डर को चैलेंज करते हुए दायर की थी. कोर्ट ने कक्कड़ के खिलाफ सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मामले में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था. ये केस सलमान ने कक्कड़ के खिलाफ उन वीडियोज को लेकर दायर किया था, जिन्हें उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिखाया था कि एक्टर अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में क्या-क्या करते हैं.

सलमान खान ने कोर्ट से आग्रह किया था कि केतन कक्कड़ को ये वीडियो हटाने का आदेश दिया जाए. साथ ही उन्हें आगे भी एक्टर पर कोई कमेंट करने से रोका जाए. जब सिविल कोर्ट ने ऐसा ऑर्डर जारी करने से मना कर दिया तो सलमान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

शुक्रवार को सलमान खान के वकील रवि कदम ने कहा कि सिविल कोर्ट का आदेश ना देना गलत था. उन्होंने कहा, ‘कक्कड़ ने जो वीडियो अपलोड किए हैं वह पूरी तरह से अटकलें हैं. वो वीडियो ना सिर्फ मानहानिकारक हैं बल्कि दर्शकों को सलमान खान के खिलाफ सांप्रदायिक रूप से उकसाने वाले भी हैं.’

वीडियो में सलमान पर लगाए गंभीर इल्जाम
वीडियो की स्क्रिप्ट को पढ़ते हुए रवि कदम ने कहा कि कक्कड़ ने सलमान खान, जो कि अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, को लेकर कहा है कि वह गणेश भगवान का मंदिर हड़पना चाहते हैं, जो उनके पनवेल फार्महाउस के पास है. कदम ने कहा, ‘वीडियो में कक्कड़ ने सलमान खान की तुलना बाबर और औरंगजेब से की है. वह कह रहे हैं कि अयोध्या के मंदिर को बनने में 500 साल का समय लगा और यहां सलमान खान गणेश मंदिर को बंद करवाना चाहते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इन वीडियो को लाखों दर्शकों ने देखा है. इन यूजर्स ने वीडियो पर सलमान खान के खिलाफ कमेंट भी किए हैं. ऐसे में साफ तौर पर इन वीडियो से दर्शक को सलमान खान के खिलाफ उकसाया गया है. वीडियो ने सब कुछ सांप्रदायिक कर दिया है और सबकुछ हिन्दू बनाम मुस्लिम बना दिया है.’

रवि कदम ने यह भी कहा है कि कक्कड़ ने सलमान खान पर आरोप लगाया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की गैंग के सदस्य हैं. वह कहते हैं, ‘कक्कड़ ने आरोप लगाया है कि सलमान ड्रग्स की तस्करी, ऑर्गन की तस्करी और बच्चों की तस्करी का बिजनेस अपने फार्महाउस से कर रहे हैं.’ इस सुनवाई के बाद कोर्ट की बेंच ने 22 अगस्त की तारीख दी है. केतन कक्कड़ के वकीलों आभा सिंह और आदित्य सिंह ने निचली अदालत में दावा किया था कि सलमान खान ने उनके खिलाफ मानहानि का केस उनकी जमीन को हड़पने के लिए किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...