11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकरोड़ों वैकेंसी चुराने वाले किस मुंह से पूछ रहे सवाल? राजद का...

करोड़ों वैकेंसी चुराने वाले किस मुंह से पूछ रहे सवाल? राजद का बीजेपी पर हमला

Published on

पटना

बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला लगातार जारी है। बीजेपी नीतीश कुमार और आरजेडी पर एक के बाद एक जुबानी हमले कर रही है। बीजेपी के लगातार हमलों के बीच अब आरजेडी ने बीजेपी के हर हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। राजद ने विपक्ष द्वारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से रोजगार को लेकर सवाल पूछे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि करोड़ों रिक्तियां चुराने‌ वाले आज किस हैसियत से उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल कर रहे हैं? राजद दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन बिहार नाकामयाब हो जाने से भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।

दरअसल उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद एक इंटरव्यू में दस लाख नौकरी के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्होंने वादा किया था कि अगर वो मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो दस लाख नौकरियां देंगे। लेकिन वो मुख्यमंत्री नहीं उप-मुख्यमंत्री हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि दस लाख नौकरियों को लेकर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से बात की है। बीजेपी ने तेजस्वी यादव के इसी बयान को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साध रही है। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान तेजस्वी यादव ने दस लाख नौकरियां देने का वादा किया था।

गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से बीजेपी लगातार सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को लेकर हमले कर रही है। बिहार के पूर्व पंचायती राज मंत्री और बीजेपी नेता संम्राट चौधरी ने कहा था कि नीतीश कुमार अब अप्रासांगिक हो गए हैं। बिहार में अब तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, मीसा भारती और राबड़ी देवी के रूप में पांच सुपर सीएम हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...