11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यप्रियांक खड़गे के विवादित बयान पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस नेताओं की...

प्रियांक खड़गे के विवादित बयान पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस नेताओं की बहुत सारी सीडी उपलब्ध हैं

Published on

नयी दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेता प्रियांक खड़गे की महिलाओं के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उन्हें फटकार लगाने की विपक्षी पार्टी से शनिवार को मांग की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर कथित तौर पर प्रहार करते हुए कहा है कि अगर कर्नाटक की कोई महिला नौकरी चाहती है तो उसे किसी के साथ सोना पड़ेगा और पुरुष रिश्वत देकर नौकरी पा सकते हैं। भाजपा ने जबाव देते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस नेताओं की रंगीन रातों की कहानियां महज अफवाह नहीं हैं। बहुत सारी सीडी उपलब्ध हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गाय की खाल में बाघ हैं।

संबित पात्रा ने किया कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने महिलाओं की गरिमा कम करने वाले बयान को लेकर प्रियांक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को उनसे (प्रियांक से) सवाल पूछना चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व एक महिला नेता द्वारा किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को इस तरह की घृणित टिप्पणी करने को लेकर उन्हें (प्रियांक को) फटकार लगानी चाहिए। राज्य के पूर्व मंत्री प्रियांक ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कन्नड़ में कहा था कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ‘लंचा-मंचा (रिश्वतखोर सरकार)’ हो गई है। उन्होंने ‘सेक्स फॉर जॉब’ कांड में कथित संलिप्तता को लेकर जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली के इस्तीफे का हवाला देते हुए यह कहा।

प्रियांक खडगे का विवादित बयान
भाजपा के एक अन्य विधायक के. एस. ईश्वरप्पा ने एक सिविल ठेकेदार के आत्महत्या करने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि ईश्वरप्पा ने एक सार्वजनिक कार्य को पूरा करने देने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन मांगा था। प्रियांक ने कहा, ‘इस सरकार में सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। पूर्व में इस सरकार के दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। ’ भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी प्रियांक की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपनी पार्टी के अंदर देखना चाहिए।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...