11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यस्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस...

स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published on

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया है। कुशीनगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का नाम सलमान है। वह अलीगढ़ जिले में नौकरी करता था। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत शनिवार को की गई। वहीं, कुशीनगर में तिरंगे की जगह पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आया। युवक की गिरफ्तारी के बाद भी पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है और कई प्रकार के सवाल किए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी झंडे के फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुशीनगर में माहौल गरमाने लगा। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कैंपेन चलाना शुरू कर दिया। पुलिस भी इस मामले में हरकत में आई। आरोपी युवक की पहले पहचान की गई। सलमान नाम के युवक के अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए युवक सलमान ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपनी बुआ से ये झंडा सिलवाया। इसके बाद उसे अपने घर की छत पर फहरा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है। कुशीनगर में भी पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहरा रहे है। राष्ट्रध्वज के जरिए देश की आजादी के नायकों को याद कर रहे हैं। वहीं, सलमान ने पाकिस्तान का झंडा क्यों लगाया? इस मामले में पुलिस की पूछताछ चल रही है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...