11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडिया बॉर्डर पर सब ठीक, भारतीय छात्र जल्द ही चीन में शुरू...

इंडिया बॉर्डर पर सब ठीक, भारतीय छात्र जल्द ही चीन में शुरू कर सकेंगे पढ़ाई: चीनी राजदूत

Published on

नई दिल्ली

क्या चीन भारत के गुनाहगार को बचा रहा है? इस सवाल के जवाब में चीनी राजदूत ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चीन को आतंकी की डेजिग्नेशन के बारे में जानने के लिए और ज्यादा समय चाहिए। असल में चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल रऊफ असगर को ब्लैक लिस्ट किए जाने पर तकनीकी पेंच फंसा दिया है। चीनी राजदूत से इसी को लेकर सवाल पूछा गया था।

भारतीय छात्रों पर कही यह बात
क्या भारतीय छात्र वापस चीन पढ़ने जाएंगे? इस पर चीनी राजदूत सुन वीडांग ने कहा कि उनका देश सभी भारतीय छात्रों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय छात्र चीन में अपनी अधूरी पढ़ाई शुरू कर सकेंगे। सुन वीडांग ने कहा कि दोनों देशों के संबंधित विभाग इस दिशा में काम कर रहे हैं।

हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड रहा है असगर
असल में अब्दुल रऊफ असगर 1998 में इंडियन एयरलाइंस के फ्लाइट संख्या 814 की हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड रहा है। चीन ने संयुक्ट राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसको ब्लैकलिस्ट किए जाने पर अड़ंगा लगा दिया है। चीनी राजदूत से इसी को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में फैसले के लिए प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी दावा किया कि चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।

सीमा पर संदिग्ध हरकतों पर यह बोले
बीते कुछ वक्त में भारतीय सीमा पर चीन की हरकतें संदिग्ध रही हैं। इसको लेकर चीनी राजदूत ने दावा किया है कि भारतीय सीमा पर उसकी सभी गतिविधियां समझौतों के दायरे में रही हैं। गौरतलब है कि एलएसी पर चीनी विमानों की संदिग्ध गतिविधियों की बातें हाल के दिनों में कई बार सुनने में आई हैं। इसके मुताबिक लद्दाख में चीन के विमानों ने भारतीय सैनिकों के करीब से उड़ान भरी थी। भारत में चीनी राजदूत सुन वीडांग ने इसको लेकर ही सफाई दी है।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...