10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यलोजपा नहीं तोड़ पाएंगे 3 सांसद, दलबदल कानून के डर से NDA...

लोजपा नहीं तोड़ पाएंगे 3 सांसद, दलबदल कानून के डर से NDA में रहेंगे MP

Published on

पटना

बिहार में शनिवार को खबर उड़ी कि पशुपति पारस गुट के तीन लोजपा सांसद महबूब अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह एलजेपी और एनडीए छोड़कर महागठबंधन के पाले में आ सकते हैं और नीतीश कुमार की जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। लेकिन शाम होते-होते वीणा देवी और चंदन सिंह का बयान आ गया कि वे लोग एनडीए में थे, एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे। माना जा रहा है कि जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के ऑपरेशन एनडीए में दलबदल कानून आड़े आ गया है क्योंकि छह सांसदों वाली लोजपा को तोड़ने के लिए चार सांसद की जरूरत होगी।

जनता के बीच भले पशुपति पारस और चिराग पासवान की लोजपा अलग-अलग हो लेकिन लोकसभा के रिकॉर्ड में दोनों एक ही हैं। लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के 6 सांसद हैं जिसमें पारस गुट के 5 सांसदों के साथ-साथ चिराग भी शामिल हैं। ऐसे में दलबदल कानून के मुताबिक लोजपा में टूट के लिए तो तिहाई यानी कुल 4 सांसदों का एक साथ होना जरूरी है।

बिहार में जो खबर उड़ी उसमें महबूब अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह का नाम चला। चौथे सांसद को जुगाड़ करना इनके लिए मुश्किल होगा क्योंकि बाकी तीन पासवान परिवार के हैं। इन तीन में एक तो खुद केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हैं जो नीतीश के एनडीए छोड़ने के बाद कह चुके हैं कि लोजपा एनडीए में रहेगी। दूसरे हैं चिराग पासवान जो लोजपा के दूसरे गुट के इकलौते सांसद हैं। चिराग की नीतीश से इस समय तो सीधी अदावत है और दोनों एक साथ आ सकें ऐसा माहौल भी नहीं है।

तीसरे हैं प्रिंस राज जो पारस के भतीजे और चिराग के चचेरे भाई हैं। चूंकि पारस या चिराग का फिलहाल नीतीश की तरफ आना संभव नहीं है ऐसे में इन तीन सांसदों की आखिरी उम्मीद प्रिंस राज हैं। जब तक प्रिंस राज इन तीनों के साथ आने को तैयार नहीं होते हैं तब तक किसी के लिए भी लोजपा छोड़ना मुश्किल है।

चलते-चलते ललन सिंह का एक पुराना बयान याद दिला दें। ललन सिंह ने एक बार कहा था कि वो होम्योपैथ के डॉक्टर हैं और जब बीमारी का इलाज करते हैं तो जड़ से खत्म कर देते हैं। चिराग पासवान और लोजपा जेडीयू के सामने एक बीमारी है जिसका इलाज पार्टी के होम्योपैथ डॉक्टर साहब खोज रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this