7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबर्ड हिट की घटनाओं के बाद DGCA अलर्ट, हवाई अड्डों के लिए...

बर्ड हिट की घटनाओं के बाद DGCA अलर्ट, हवाई अड्डों के लिए आईं गाइडलाइंस

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में जहाजों के पक्षियों से टकराने कुछ मामले सामने आए थे। इसको देखते हुए डीजीसीए ने शनिवार को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नागर विमानन महानिदेशालय ने देशभर के सभी हवाई अड्डों को रैंडम पैटर्न पर लगातार गश्त किए जाने की ताकीद की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर किसी तरह की वन्यजीव गतिविधि दिखे तो इसके बारे में पायलट को सूचना दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि बीते कुछ वक्त में हवाई जहाज से चिड़िया के टकराने की कई घटनाएं हुई हैं।

डीजीसीए ने हवाई अड्डों को जारी की हैं यह गाइडलाइंस
-हवाई अड्डों को वन्यजीव से खतरों को लेकर असेसमेंट करना होगा और विमानों के लिए संभावित खतरे को देखते हुए उसी हिसाब से रैंकिंग देनी होगी।
-हवाई अड्डों के पास वन्यजीवों की गतिविधियों को मॉनीटर करने का प्रोसीजर और इसके रिकॉर्ड का आंकड़ा भी होना चाहिए।
-इसके अलावा हवाई अड्डे या इसके सीमा क्षेत्र में किसी तरह के जानवरों की गतिविधि दिखाई देने पर पायलटों को इस बारे में सूचित किए जाने की सुविधा होनी चाहिए।
-वाइल्डलाइफ हेजार्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत रूटीन गश्त की जानी चाहिए।
-यह गश्त इस तरह से होनी चाहिए कि वहां से गुजरने वालों जानवरों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इसके लिए रैंडम पैटर्न पर लगातार गश्त के लिए कहा गया है।
-एयरोड्रम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया जाए कि वह वाइल्डलाइफ हेजार्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम पर क्या एक्शन हुआ इस संबंध में मंथली रिपोर्ट दें। इसके अलावा हर महीने का वन्यजीवों के हमलों के आंकड़ों एक रिपोर्ट महीने की सात तारीख तक दें।

कुछ हालिया घटनाएं
19 जून: 185 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहा स्पाइसजेट के विमान को पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पता चला कि बर्ड हिट के चलते विमान के इंजन में गड़बड़ी आ गई थी।
04 अगस्त: चंडीगढ़ जा रही गो फर्स्ट की फ्लाइट बर्ड हिट की घटना के बाद अहमदाबाद लौट गई।
05 अगस्त: मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की फ्लाइट को चिड़िया से टकराने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...