11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयनाबालिग घोषित होने के बावजूद भी 19 साल से जेल में कैसे?...

नाबालिग घोषित होने के बावजूद भी 19 साल से जेल में कैसे? सुप्रीम कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए एक शख्स को यह कहते हुए रिहा करने का आदेश दिया है कि वह नाबालिग घोषित होने के बावजूद करीब 19 साल से जेल में है। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के अनुसार किसी नाबालिग को तीन साल से अधिक समय तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।

पीठ ने कहा, ‘याचिकाकर्ता लगभग 18 साल नौ महीने से जेल में बंद है। इस बारे में कोई विवाद नहीं है।’ इसने कहा, ‘प्रतिवादी-राज्य की ओर से पेश हुए वकील ने मामले को देखने के लिए समय मांगा है। चूंकि 2014 में किशोर न्याय बोर्ड का एक आदेश पारित हुआ था, जिसमें याचिकाकर्ता को नाबालिग घोषित किया गया था, इसलिए याचिकाकर्ता को और हिरासत में रखने का सवाल ही नहीं उठता।’

शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को तुरंत निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी जाए। इसने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता सप्ताह में एक बार स्थानीय थाने में उपस्थिति दर्ज कराए। न्यायालय को बताया गया कि याचिकाकर्ता को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 376 (बलात्कार) के तहत दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गई थी। पीठ को यह भी बताया गया कि शीर्ष अदालत ने दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा था।

राष्ट्रपति को दया याचिका भेजे जाने के बाद मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया था। शीर्ष अदालत को बताया गया कि जिस समय सुनवाई हुई थी या जब इस अदालत के समक्ष रिट याचिका लंबित थी या राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका में भी याचिकाकर्ता ने नाबालिग होने का दावा नहीं किया था और बाद में उसने दावा किया कि अपराध के समय वह नाबालिग था। पीठ ने हालांकि उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित किशोर न्याय बोर्ड द्वारा पांच फरवरी, 2014 को पारित आदेश के आधार पर व्यक्ति को रिहा करने का आदेश दिया। निचली अदालत ने मामले में व्यक्ति को 2003 में दोषी ठहराया था और मौत की सजा सुनाई थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...