7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedभारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र...

भारत के वॉरेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published on

नई दिल्‍ली

दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्‍हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उनके निधन की खबर ऐसे समय आई है जब हाल में उन्‍होंने अपनी एयरलाइन शुरू की थी। इसका नाम आकासा एयर है। उन्‍हें शेयर बाजार का ब‍िग बुल भी कहा जाता था। उनकी सूझबूझ की मिसाल दी जाती थी। उनकी पत्‍नी का नाम रेखा है। आकासा एयर में सबसे बड़ी हिस्‍सेदारी राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्‍नी रेखा की है। दोनों की कुल हिस्‍सेदारी 45.97 फीसदी है।

पि‍छले महीने 5 जुलाई को उनका जन्‍मद‍िन था। उनके अचानक नहीं रहने की खबर ने पूरे बाजार को सकते में डाल द‍िया है। झुनझुनझुनवाला के बारे में कहा जाता था कि वो मिट्टी भी छू लें तो सोना बन जाती है। 36 साल पहले राकेश झुनझुनवाला ने निवेश के सफर की शुरुआत की थी। सिर्फ 5,000 रुपये से। आज उनकी नेटवर्थ तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपये की थी। उनका जादुई हाथ जिस शेयर पर पड़ जाता था वो रातोंरात बुलंदियों पर पहुंच जाता था। यही कारण है कि उनकी हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती थी। शेयरों को चुनने में उनकी पैनी नजर बेजोड़ थी। जब उन्‍होंने निवेश की शुरुआत की थी तभी से यह बात सच साबित होने लगी थी। इसी के चलते राकेश झुनझुनवाला भारत के वॉरेन बफे के नाम से मशहूर हो गए।

झुनझुनवाला ने कॉलेज में पढ़ते हुए ही शेयर बाजार में दस्‍तक दे दी थी। इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट से उन्‍होंने सीए की डिग्री ली। हालांकि, उन्‍हें दलाल स्‍ट्रीट से मोहब्‍बत हो गई थी। उन्हें यकीन था क‍ि अगर कहीं से बड़ा पैसा बनाया जा सकता है तो वह सिर्फ यही जगह है। शेयर बाजार में झुनझुनवाला की दिलचस्‍पी पिता के कारण हुई। उनके पिता टैक्‍स ऑफिसर थे। वह अक्‍सर अपने दोस्‍तों के साथ शेयर बाजार की बातें किया करते थे। झुनझुनवाला को इसमें बड़ा मजा आता था।

झुनझुनवाला RARE एंटरप्राइजेज नाम की निजी ट्रेडिंग फर्म चलाते थे। इसकी नींव उन्‍होंने 2003 में रखी थी। इस कंपनी के पहले दो शब्‍द ‘RA’ उनके नाम पर थे। वहीं, ‘RE’ उनकी पत्‍नी रेखा के नाम के शुरुआती शब्‍द हैं। हाल में राकेश झुनझुनवाला ने एविएशन इंडस्‍ट्री में कदम रखे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...