11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यपिटाई से दम तोड़ने वाले छात्र का अभी तक नहीं हुआ अंतिम...

पिटाई से दम तोड़ने वाले छात्र का अभी तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार…. परिजन अड़े

Published on

जालोर

राजस्थान के जालोर जिले में दलित छात्र की मौत के बाद अभी भी आक्रोश जारी है। एक तरफ जहां जिले में इंटरनेट बंद है। वहीं छात्र की मौत के बाद परिजनों ने भी सरकार के सामने अपनी मांग रख दी है। मिली जानकारी के अनुसार छात्र का अहमदाबाद के अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया है। वहीं सुबह परिजन शव को लेकर सायला पहुंच गए हैं। लेकिन अभी तक मृतक छात्र का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। आक्रोशित दलित समाज और परिजनों ने राज्य सरकार के सामने कुछ मांग रखी है, जिसके बाद ही अंतिम संस्कार होने की बात की जा रही है।

50 लाख के मुआवजे की मांग, मिले परिजन को सरकारी नौकरी
मिली जानकारी के अनुसार समाज के लोगों और परिजनों की ओर से 50 लाख के मुआवजे की मांग की गई है। वहीं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने को लेकर डिमांड रखी गई है। परिजनों की सुरक्षा भी मांगी जा रही है। बता दें कि राज्य सरकार की ओर से मृतक के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

इधर जिस स्कूल में छात्र इंद्रकुमार पढ़ता था, उसकी मान्यता रद्द करने और जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने को लेकर भी दवाब बनाया जा रहा है। दलित समाज के लोगों का यह भी कहना है कि सरकार आसपास के जिलों में दलित एसपी लगाए, ताकि उन पर होने वाले अत्याचारों पर रोक लग सके।

पुलिसकर्मियों ने परिजनों के मोबाइल किए थे जब्त
बताया जा रहा है कि अस्पताल के पोस्टमार्टम के बाद छात्र इंद्रकुमार का शव जालोर लाए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने परिजनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। परिजन पुलिकर्मियों के व्यवहार को ध्यान में रखते हुए उन पर भी कार्रवाई की मांग रहे हैं। साथ ही शिक्षक की पिटाई के बाद छात्र की मौत मामले में हुए मुकदमें को फास्ट ट्रेक ले जाने की सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम जानिए
मिली जानकारी के अनुसार जालोर के सायला थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में दलित छात्र की टीचर ने पिटाई कर दी थी। पिटाई कथित तौर पर दलित छात्र के मटके से पानी पीने पर की गई। बताया जा रहा है कि टीचर ने बच्चे को इतने जोर से थप्पड़ जड़ा की उसकी तबीयत बिगड़ गई। कई दिनों तक बच्चे के परिजन उसे अलग-अलग शहरों के अस्पतालों में इलाज को लेकर भटकते रहे। पर सही इलाज ना हो सका और 13 अगस्त शनिवार को बच्चे ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया।

3 कक्षा में पढ़ता था इंद्र कुमार, मटकी से पानी पीने पर पीटा
सायला थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सुराणा निवासी किशोर कुमार पुत्र पोलाराम मेघवाल ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसके भाई देवाराम का बेटा इन्द्र कुमार सुराणा की सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। 20 जुलाई को इन्द्र कुमार स्कूल पढ़ने के लिए गया था। इस दौरान करीब 10:30 बजे शिक्षक छैलसिंह ने इन्द्रकुमार के साथ मारपीट की। आरोप है कि बच्चे ने मटकी से पानी पीया था।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...