10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यआजादी के जश्न के बीच कुलगाम में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

आजादी के जश्न के बीच कुलगाम में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

Published on

श्रीनगर,

जम्मू कश्मीर में आतंकी अब देर रात हमले कर रहे हैं. शनिवार रात आतंकियों ने कुलगाम के कैमोह में ग्रेनेड से हमला किया, इसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया. बाद में सुरक्षाबल पहुंचे, तब तक आतंकी भाग निकले थे. पुलिस का कहना है कि आतंकियों के बारे में पता किया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, कुलगाम के कैमोह में शनिवार रात ग्रेनेड की घटना की सूचना मिली थी. इस आतंकी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान नाम का एक पुलिस कर्मी घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया और शहीद हो गए.

इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड अटैक किया था. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया था. श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट कर बताया था कि अली जान रोड, ईदगाह पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका है, इससे सीआरपीएफ का एक जवान मामूली रूप से जख्मी हो गया.

उससे पहले यहां राजौरी में भारतीय सेना के एक अड्डे पर आत्मघाती हमले को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था. एनकाउंटर में दोनों आतंकवादी मारे गए थे. जबकि सेना के तीन जवानों की जान चली गई थी. सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी ने गुरुवार सुबह ऑपरेशन के दौरान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा की थी और आतंकवादियों और उनके समर्थकों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए थे

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this