7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedराजू श्रीवास्तव की MRI रिपोर्ट आई, दबी है ब्रेन की नस, डॉक्टर...

राजू श्रीवास्तव की MRI रिपोर्ट आई, दबी है ब्रेन की नस, डॉक्टर ने कही ये बात

Published on

लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. राजू श्रीवास्तव का AIIMS में इलाज चर रहा है. कॉमेडियन के तमाम फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं. राजू श्रीवास्तव का अब हेल्थ अपडेट सामने आया है. कॉमेडियन के भाई ने राजू की सेहत के बारे में जानकारी दी है.

लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव का रात में डॉक्टरों ने MRI किया है. कॉमेडियन के भाई दीपू का कहना है कि डॉक्टर बता रहे हैं कि राजू की कोई नस दबी हुई है. इसको रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. हर कोई इस उम्मीद में है कि राजू जल्द ही ठीक हो जाएंगे. डॉक्टरों का कहना है कि इसमें समय लग सकता है. हफ्ते 10 दिन लग सकते हैं. लेकिन सबको उम्मीद है कि राजू ठीक हो जाएंगे. डॉक्टर भी इस उम्मीद में हैं कि राजू ठीक हो जाएंगे.

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बेहतर इलाज में डॉक्टर हर कोशिश कर रहे हैं. इसी चक्कर में रात 9 बजे करीब एम्स में राजू का डॉक्टर ने MRI किया है. आज सुबह राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने फोन पर अपने से जुड़े लोगों को जानकारी देते हुए राजू की सेहत के बारे में जानकारी दी है.

राजू से मिलने की इजाजत नहीं
राजू के कई रिश्तेदार और परिवार वाले सब दिल्ली पहुंच गए हैं. वो अपने रिश्तेदारों के यहां रुक कर राजू की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. हॉस्पिटल में राजू को देखने वालों का तांता लगा है. आखिर सभी राजू को नजदीक से देखना चाहते हैं. लेकिन डॉक्टरों ने किसी को मिलने की इजाजत नही दी है. डॉक्टर राजू की हर पल मॉनेट्रिंग कर रहे हैं. कानपुर में राजू के बचपन के दोस्त ज्ञानेश का कहना है कि दीपू भाई से अभी सुबह जानकारी मिली है कि डॉक्टरों को उम्मीद है राजू भाई ठीक होंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...