10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'आमिर खान का करियर खत्म कर दिया', KRK ने शाहरुख-सलमान को भी...

‘आमिर खान का करियर खत्म कर दिया’, KRK ने शाहरुख-सलमान को भी चेताया

Published on

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस से निराश कर रही है. फिल्म की उम्मीद से काफी कम कमाई हो रही है. लाल सिंह चड्ढा के खराब बिजनेस को लेकर कमाल आर खान यानी KRK ने आमिर खान पर तंज कसा है. केआरके का दावा है कि आमिर खान का करियर खत्म हो गया है.

केआरके ने आमिर, शाहरुख पर कसा तंज
केआरके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी एक पोस्ट में आमिर खान का करियर खत्म होने का दावा किया है. इसके साथ ही केआरके ने शाहरुख खान को भी चेतावनी दी है. आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के खराब बिजनेस के बाद केआरके ने सलमान और शाहरुख से उनकी फिल्में जल्दी रिलीज करने की बात कही है. केआरके ने अपने ट्वीट में सलमान खान का नाम तो मेंशन नहीं किया है, लेकिन उनके लिखने के अंदाज से इतना तो साफ है कि उन्होंने अपने ट्वीट में सलमान की ही बात की है.

शाहरुख को केआरके ने किया टारगेट
केआरके यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पर वार किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- अगर किसी को भी अपनी फिल्म के फेलियर के बारे में 1% भी संदेह है, तो उसे @iamsrk भाई जान से उस फिल्म में एक सीन करा लेना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि फिल्म डिजास्टर होने वाली है.

केआरके इससे पहले भी इंडस्ट्री के तीनों खान को खुलेआम खरी-खोटी सुना चुके हैं. अब एक बार फिर उन्होंने आमिर, शाहरुख और सलमान पर अपने तीखे अंदाज से वार किया है. केआरके की इस ललकार पर अब आमिर, शाहरुख और सलमान किस तरह रिएक्ट करते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

रही बात शाहरुख और सलमान की फिल्मों की तो किंग खान की कमबैक फिल्म पठान अगले साल जनवरी 2023 में रिलीज हो रही है. इसके अलावा शाहरुख की जवान भी पाइपलाइन में है. शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते भी दिखेंगे. 2023 शाहरुख के नाम होने वाला है. वहीं, दूसरी ओर सलमान भी फिल्म भाईजान से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...