10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म में फवाद खान, ट्रेलर देखकर उड़ जाएंगे...

पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म में फवाद खान, ट्रेलर देखकर उड़ जाएंगे होश

Published on

पाकिस्तानी एक्टर्स फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है. फवाद और माहिरा की मच अवेटेड फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर देखने के बाद यह साफ है कि यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है. साथ ही फिल्म की कहानी बेहतरीन होगी.

रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर
‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ की कहानी एक लोकल हीरो मौला जट्ट (फवाद खान) और एक गैंग के लीडर नूरी नत (हमजा अली अब्बासी) की दुश्मनी पर आधारित है. फिल्म के ट्रेलर में आप मौला की मां को बोलते सुनेंगे कि कैसे उन्होंने यह नहीं सोचा था कि उनके घर बेटा नहीं पूरे पिंड की मौत पैदा हुई है. इसी के साथ फवाद खान के किरदार मौला जट्ट के पहले दीदार ट्रेलर में होते हैं.

मौला जट्ट इनाम के लिए लड़ाइयां लड़ने वाला शख्स है, जो अपने जानी दुश्मन नूरी नत से बदला लेना चाहता है. इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म में मौला जट्ट की प्रेमिका का रोल माहिरा खान निभा रही हैं. वहीं नूरी के किरदार में एक्टर हमजा अली अब्बासी हैं. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म एक्शन के साथ-साथ भरपूर ड्रामे और रोमांस से भरी होनी वाली है. ट्रेलर देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

ये है पाकिस्तान की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म
‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’, पाकिस्तान की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म में फवाद खान पहले कभी ना देखे गए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में मौला जट्ट के किरदार को निभाने के लिए फवाद खान ने काफी मेहनत की थी. उनके ट्रांसफॉर्मेशन के एक समय पर खूब चर्चे भी हुए थे. वहीं हमजा अली अब्बासी का अवतार भी बेहद खूंखार है.

फिल्म में फवाद और हमजा के अलावा माहिरा खान, हुमैमा मलिक, मिर्जा गोहर रशीद और शफकत चीमा नजर आएंगे. पाकिस्तानी पंजाबी भाषा की इस फिल्म को डायरेक्टर बिलाल लशारी ने बनाया है. यह 1979 में आई पाकिस्तानी पंजाबी क्लासिक फिल्म ‘मौला जट्ट’ का रीमेक है.

फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को साल 2019 में रिलीज होना था. लेकिन कॉपीराइट को लेकर हुए केस के चलते ऐसा नहीं हो पाया. फिर इसकी रिलीज 2020 में तय की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह पोस्टपोन होती रही. अब आखिरकार यह ग्रैंड फिल्म 13 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...