11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार की मर्जी से ही केंद्र में मंत्री बने थे RCP...

नीतीश कुमार की मर्जी से ही केंद्र में मंत्री बने थे RCP सिंह, BJP ने दे दिया सबूत

Published on

पटना

नीतीश कुमार बिहार एनडीए से अलग हो चुके हैं। आरजेडी समते 7 दलों के समर्थन से बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनी है। नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं। बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू नेताओं ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए। जेडीयू की ओर से कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह को बीजेपी ने खुद मंत्री बना दिया था। आरोप तो ये भी है कि बीजेपी आरसीपी का इस्तेमाल जेडीयू को कमजोर करने के लिए कर रही थी। जेडीयू के आरोपों पर बीजेपी के नेता लगातार जवाब भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को सबूत के साथ जवाब दिया है।

रविवार को बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी बैक टू बैक कई ट्वीट किए। बीजेपी नेता अपने ट्वीट में जेडीयू और जेडीयू के कई नेताओं के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी लगाया है। राज्यसभा सांसद द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में जेडीयू के कई नेता आरसीपी को केंद्र में मंत्री बनने पर बधाई दे रहे हैं। स्क्रीनशॉट के साथ सुशील कुमार मोदी ने लिखा है कि नीतीश जी कह रहे हैं कि RCP को बिना पूछे केंद्र में मंत्री बना दिया? JDU के tweet और ये चित्र कुछ और बयान कर रहे हैं।

ट्वीट में जेडीयू नेताओं के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट
सुशील मोदी ने अपने ट्वीट के साथ जेडीयू नेताओं के पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में जेडीयू नेता अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। इसके अलावे सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दिख रहा है कि जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। नीतीश कुमार की उपस्थिति में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि बीजेपी के नेता लगातार इस बात को लेकर जेडीयू पर हमलावर है कि आरसीपी सिंह को बिना नीतीश कुमार से पूछे मंत्री बनाया गया था। सुशील मोदी कई मौकों पर कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ने ही आरसीपी का नाम आगे बढ़ाया था। उनके कहने पर ही केंद्र में उन्हें मंत्री बनाया गया था। जबकि जेडीयू का कहना है कि बीजेपी ने बिना नीतीश के सहमति के ही आरसीपी को केंद्र में बना दिया था और बाद में उन्हें जेडीयू के खिलाफ ही इस्तेमाल करने लगी। ललन सिंह ने तो यहां तक कह दिया था कि आरसीपी को आगे कर बिहार में दूसरा चिराग मॉडल तैयार किया ज रहा था। इसी को लेकर सुशील कुमार मोदी ने पुराने स्क्रीनशॉट के साथ इस बार ट्वीट किया है और जेडीयू के साथ-साथ नीतीश को सबूत के साथ जवाब दिया है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...