10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख ने लिया 'हर घर तिरंगा' कैम्पेन में हिस्सा, परिवार संग मन्नत...

शाहरुख ने लिया ‘हर घर तिरंगा’ कैम्पेन में हिस्सा, परिवार संग मन्नत पर फहराया झंडा

Published on

15 अगस्त को देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सेलिब्रेट करने जा रहा है. हर कोई आजादी के इस जश्न में झूमता नजर आ रहा है. जब पूरा देश आजादी के इस रंग में रंगा हो तो भला हमारा बॉलीवुड कहां पीछे रह सकता है. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी आजादी के इस जश्न में हिस्सा लिया, और इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. वहीं उनकी वाइफ गौरी खान ने फोटो शेयर कर भारत के प्रति अपने प्यार को जताया है.

शाहरुख ने फहराया तिरंगा
भारत सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ कैम्पेन शुरू किया है. इस अभियान के तहत आम हो या फिर खास हर किसी को अपने घर पर तिरंगा लगाकर इस कैम्पेन का हिस्सा बनने की गुजारिश की गई है. ऐसे में सुपरस्टार शाहरुख खान कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने अपने घर पर तिरंगा फहरा कर इस अभियान में हिस्सा लिया. शाहरुख ने इस बात की जानकारी एक पोस्ट शेयर कर दी.

शाहरुख ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- ”अपने छोटों और आने वाली पीढ़ी को ये सिखाने के लिए अभी और वक्त लगेगा कि हमारे क्रांतिकारियों ने इस आजादी को पाने के लिए कितने बलिदान दिए हैं. लेकिन उन्हीं छोटों के झंडा फहराने से हम ज्यादा गर्व, प्यार और खुशी महसूस कर पाए.” वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख के साथ उनकी वाइफ गौरी खान और बच्चे आर्यन, अबराम भी मौजूद थे. शाहरुख ने तिरंगा अबराम के हाथों फहराया.

परिवार संग झंडा फहराने की इस फोटो को गौरी ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है. फोटो में पूरा परिवार साथ खड़ा है लेकिन सुहाना नदारद दिखीं. फोटो में सभी सफेद कपड़ों में दिखे. गौरी ने डेनिम जींस के साथ व्हाइट कोट पहने नजर आईं. जबकि शाहरुख, आर्यन और अबराम व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखे. गौरी खान ने फोटो शेयर कर कैप्शन दिया- ”आजादी का दिन मुबारक.”

आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम की शुरुआत की. इस मुहिम में केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की. अब बॉलीवुड के किंग शाहरुख भी इस मुहिम से जुड़ गए हैं. उन्होंने अपने आवास मन्नत पर तिरंगा लगाया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...