15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'और यहां तिरंगा कब लगेगा?', गिरिराज सिंह ने नीतीश-तेजस्वी पर साधा निशाना

‘और यहां तिरंगा कब लगेगा?’, गिरिराज सिंह ने नीतीश-तेजस्वी पर साधा निशाना

Published on

पटना,

पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर अभियान चल रहा है. इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने ट्विटर अकाउंट पर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं. गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के ट्विटर प्रोफाइल की कटिंग शेयर करते हुए सवाल किया है, ‘और यहां तिरंगा कब लेगेगा?’. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने अपने प्रोफाइल में तिरंगा नहीं लगाया है. जिसको लेकर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है.

गिरिराज सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट किए. इस संबंध में जब गिरिराज सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को तो अधिकांश लोग अपने अकाउंट में तिरंगा लगाते हैं. लेकिन जो जनप्रतिनिधि हैं, जिनसे जनता को कुछ उम्मीदें हैं, उन्हें पहल करने की आवश्यकता है, इसलिए तेजस्वी और नीतीश को उन्होंने सलाह दी है.

गिरिराज सिंह के ट्वीट
गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राष्ट्रीय जनता दल का एक लेटर पैड शेयर किया है. उसके साथ ही तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है, ‘तेजस्वी को अभी भी नीतीश कुमार जी पर भरोसा नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव अभी भी नेता प्रतिपक्ष से हटने को तैयार नहीं हैं.’

बीजेपी मना रही काला दिवस
गिरिराज सिंह ने 14 अगस्त को यानी आज बेगूसराय के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के सामने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया. साथ ही पार्टी की ओर से आज के दिन को बंटवारे को लेकर काला दिवस भी मनाया जा रहा है. जिसमें गिरिराज सिंह काली पट्टी बांधकर कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत की कल्पना की थी तो वहीं कुछ अवसरवादियों के द्वारा आज ही के दिन देश के बंटवारा करने की साजिश रची गई थी. 14 अगस्त 1947 को भारत दो भागों में बंट गया. इसीलिए आज के दिन को भाजपा काला दिवस के रूप में मना रही है. इसके प्रतिक बांह पर काली पट्टी लगाकर भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this