18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यISRO के लापता वैज्ञानिक को पुलिस ने ढूंढा, 7 दिन बाद यूं...

ISRO के लापता वैज्ञानिक को पुलिस ने ढूंढा, 7 दिन बाद यूं मिली कामयाबी

Published on

अंबिकापुर

इसरो अहमदाबाद से सूरजपुर के लिए निकले युवा वैज्ञानिक आखिरकार पुरी में मिल गये हैं। पुलिस ने उन्हें ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने गृहग्राम लौटने के दौरान वह 7 अगस्त को ओडिशा के पुरी से गायब हो गये थे। पुलिस की टीम ने उनके मोबाइल व बैंक खाते की निकासी पर नजर बनाए रखी थी। इसी बीच उन्होंने अपने अकाउंट से एटीएम द्वारा रुपये निकाले।

मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आते ही परिजनों ने यह जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से 7 दिन बाद वैज्ञानिक को ओडिशा के पुरी रेलवे स्टेशन के पास से ही बरामद कर लिया है। युवा वैज्ञानिक के मिलने के बाद पुलिस व परिजन ने राहत की सांस ली है।

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम कसकेला निवासी 27 साल के दीपक पैकरा इसरो अहमदाबाद में वर्ष 2018-19 से वैज्ञानिक सी के पद पर पदस्थ हैं। वैज्ञानिक दीपक पैकरा रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए 5 अगस्त को अहमदाबाद से गृहग्राम कसकेला आने के लिए निकले थे। 6 अगस्त को वैज्ञानिक के नागपुर पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा था।

उनका आखिरी लोकेशन ओडिशा के पुरी में बता रहा था। परेशान परिजनों की सूचना पर एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लटोरी पुलिस टीम परिजन के साथ ओडिशा के पुरी पहुंची। पुरी पहुंची टीम ने जांच में पाया कि गायब वैज्ञानिक होटल ब्लू मून में ठहरे थे, लेकिन बिना जानकारी दिए वहां से निकल भी गये थे। इसके बाद 8 अगस्त से वैज्ञानिक का मोबाइल स्वीच ऑफ होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

अकाउंट से रुपये निकालते ही मिली सूचना
दीपक पैकरा के अकाउंट से शनिवार दोपहर ढाई बजे 3 हजार रुपये निकाले गये। तब मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी परिजनों को हो गई। परिजनों द्वारा तत्काल लटोरी चौकी प्रभारी धनंजय पाठक को सूचना दी गई। तब चौकी प्रभारी ने तत्काल ओडिशा के सी-बीच थाना प्रभारी पुरी को सूचना दी। सूचना पर पुरी सी-बीच थाना प्रभारी ने तत्काल दल-बल के साथ मौके पर जाकर पुरी रेलवे स्टेशन से लापता वैज्ञानिक दीपक पैकरा को बरामद कर लिया।

तनाव में थे वैज्ञानिक
सी-बीच पुलिस ने वैज्ञानिक को बरामद कर मामले की सूचना लटोरी चौकी प्रभारी को दी। फिर परिजन के साथ लटोरी चौकी की दो सदस्यीय टीम पुरी से वैज्ञानिक को लेकर वापस लौट आई है। बताया जा रहा है कि युवा वैज्ञानिक दीपक पैकरा किसी बात को लेकर तनाव में भी हैं। हालांकि, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this