11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयपहली बार मेड इन इंडिया तोप से तिरंगे को सलामी, पीएम बोले-...

पहली बार मेड इन इंडिया तोप से तिरंगे को सलामी, पीएम बोले- इस आवाज के लिए कान तरस रहे थे

Published on

नई दिल्ली

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया। पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया तोप का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार राष्ट्रीय ध्वज को स्वदेशी तोप के जरिए सलामी दी गई। पीएम मोदी ने इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर दिया। लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी अजेंडा नहीं है। समाज का जन आंदोलन है जिसे आगे बढ़ाना है।

‘हम कबतक दुनिया के देशों पर निर्भर रहेंगे’
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा, ‘देश ने तय कर लिया कि हम अपना पेट खुद भरेंगे तो देश ने करके दिखाया। इसलिए आत्मनिर्भर भारत हर नागरिक, हर सरकार और समाज के हर ईकाई का दायित्व बन जाता है। आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा नहीं है ये समाज का जन आंदोलन है। इसे हमें आगे बढ़ाना है। आजादी के 75 साल बाद जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे। 75 साल के बाद लाल किले से तिरंगे को सलामी देने का काम मेड इन इंडिया तोप ने किया है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘कौन हिंदुस्तानी होगा जिसको ये आवाज नई प्रेरणा और ताकत नहीं देगी। मेरे देश की सेना के जवानों का अभिनंदन करना चाहूंगा। मेरी सेना के जवानों ने, सेनानायकों ने जिस जिम्मेवारी के साथ कंधे पर उठाया है, उनको आज मैं सलाम करता हूं। सेना का जवान मौत को मुट्ठी में लेकर चलता है।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...