10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी को धमकी, एक के बाद एक आए तीन फोन कॉल,...

मुकेश अंबानी को धमकी, एक के बाद एक आए तीन फोन कॉल, एक शख्स हिरासत में लिया गया

Published on

मुंबई,

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है. ये धमकी फोन पर दी गई. इतना ही नहीं धमकी भरी कॉल 1 या 2 बार नहीं बल्कि तीन बार की गई. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से हिरासत में लिया है.

इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने तीन बार फोन किया. ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर की गई हैं. इनमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई है.

इससे पहले पिछले साल फरवरी में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं. संदिग्ध कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी.

जिस कार में विस्फोटक मिला था, वह कार मनसुख हिरेन की थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही मनसुख हिरेन का शव मिला था. मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी के मामले में NIA ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था. सचिन वाझे पर आरोप है कि उसने ही मनसुख हिरेन की हत्या की.

मुकेश अंबानी ने कर्मचारियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अंबानी परिवार का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते दिख रहे हैं. मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है, जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं. बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा था. यह वीडियो उसी समारोह का है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...