16.4 C
London
Tuesday, September 16, 2025
Homeराष्ट्रीयश्रीलंका ने दिया 'धोखा' पर भारत ने निभाई दोस्‍ती... दौड़े आए विक्रमसिंघे,...

श्रीलंका ने दिया ‘धोखा’ पर भारत ने निभाई दोस्‍ती… दौड़े आए विक्रमसिंघे, चीन से दोस्ती पर पछताए?

Published on

कोलंबो

चीन और पाकिस्‍तान के जहाजों को अनुमति देकर भारत के साथ दोस्‍ती पर कुठाराघात करने वाले श्रीलंका के साथ मोदी सरकार ने अपनी दोस्‍ती को एक बार फिर से निभाया है। श्रीलंका ने भले ही दगाबाजी की है लेकिन भारत ने आज अपने स्‍वतंत्रता दिवस पर डोर्नियर 228 समुद्री न‍िगरानी व‍िमान देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। अहम बात यह रही कि इस कार्यक्रम के दौरान खुद श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भी मौजूद थे। इससे पहले श्रीलंका ने भारत के विरोध के बाद भी चीन के जासूसी जहाज युआन वांग 5 और पाकिस्‍तान के युद्धपोत पीएनएस तैमूर को अपने यहां लंगर डालने की मंजूरी दे दी थी।

भारत का यह विमान अगले 2 साल तक श्रीलंका की नौसेना के साथ बना रहेगा। इसके बाद श्रीलंका के लिए एक नया विमान बनकर तैयार हो जाएगा और उसे फिर सौंपा जाएगा। इससे पहले साल 2018 में श्रीलंका ने भारत से दो डोर्नियर विमान खरीदने की इच्‍छा जताई थी। श्रीलंका में आयोजित कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और भारतीय उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले मौजूद थे। श्रीलंका को यह विमान सौंपने के लिए भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस ए‍डमिरल सतीश एन घोरमाडे भी मौजूद थे।

भारत ने श्रीलंका की नौसेना को डोर्नियर विमान गिफ्ट में दिया
श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग ने ट्वीट करके कहा कि श्रीलंका के साथ सहयोग के अन्‍य क्षेत्रों की तरह से ही भारत ने श्रीलंका की नौसेना को डोर्नियर विमान गिफ्ट में दिया है। यह विमान श्रीलंका की समुद्री सुरक्षा की जरूरत को पूरा करेगा। यह भारत का अपने दोस्‍तों और पड़ोसियों की ताकत बढ़ाने की क्षमता का एक उदाहरण है। इसमें वे भी शामिल हैं जो हिंद महासागर में हैं और बंगाल की खाड़ी में हैं। यह विमान बहुत छोटे रनवे से भी उड़ान भर लेता है और कई तरह की भूमिका निभा सकता है। इसका इस्‍तेमाल इलेक्‍ट्रोनिक, जासूसी और युद्धक मिशन के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

भारतीय उच्‍चायुक्‍त गोपाल बागले ने कहा, ‘भारत और श्रीलंका की सुरक्षा आपसी समझ, आपसी विश्‍वास और सहयोग से बढ़ी है। भारत का डोर्नियर 228 गिफ्ट करना इस दिशा में ताजा योगदान है।’ भारत ने श्रीलंका को यह विमान का गिफ्ट ऐसे समय पर दिया है जब रानिल विक्रमसिंघे की सरकार ने भारत और अमेरिका की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए चीन के जासूसी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दोबारा दे दी है।

श्रीलंका ने चीन और पाकिस्‍तानी जहाज को मंजूरी दी
चीन का श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर कब्‍जा है और यह राजधानी कोलंबो से 250 किमी की दूरी पर स्थित है। चीन ने हंबनटोटा बंदरगाह को बनाया था लेकिन श्रीलंका के कर्ज का भुगतान नहीं कर पाने की वजह से उसे 99 साल की लीज पर ले लिया। भारत ने इस जहाज की यात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई थी। यही नहीं श्रीलंका ने पाकिस्‍तान के चीन में बने युद्धपोत को भी अपने यहां रुकने की इजाजत दे दी है। वह भी तब जब बांग्‍लादेश ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी। श्रीलंका के इस कदम से भारत के साथ उसके रिश्‍ते तनावपूर्ण हो गए हैं। माना जा रहा है कि अब रानिल विक्रमसिंघे भारत को मनाने के लिए इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। भारत ने कंगाल हो चुके श्रीलंका को 4 अरब डॉलर की मदद की है।

Latest articles

सुभाष नगर विश्राम घाट किया पिंडदान

भेल भोपाल।सुभाष नगर विश्राम घाट पर 16 श्रादों में तर्पण पिंडदान के साथ भागवत...

बजरंग दल की प्रांत बैठक व दायित्वबोध वर्ग का हुआ शुभारंभ

बड़वाह।बड़वाह के उत्सव गार्डन में 3 दिवसीय बजरंग दल की बैठक व दायित्वबोध वर्ग...

अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद) ने राहत सामग्री गुरुद्वारा समिति को सुपुर्द की

भेल भोपाल।अनजुमन तरक्‍की-ए-उर्दू (हिंद), भेल भोपाल ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों...

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में “लाइन फॉलोवर रोबोट” पर कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी (मानद विश्वविद्यालय), हरिद्वार के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग...

More like this

बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2024-25 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली।बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’...

नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की

काठमांडू।नेपाल ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुशीला कार्की को देश की पहली...

Vaishno Devi latest Update: भूस्खलन के कारण यात्रा 5 सितंबर को भी बंद, जानें कब होगी दोबारा शुरू

Vaishno Devi latest Update: वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है....