18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'उत्तम बिहार का सपना, करना है साकार', सीएम नीतीश के 20 लाख...

‘उत्तम बिहार का सपना, करना है साकार’, सीएम नीतीश के 20 लाख रोजगार के ऐलान को तेजस्वी ने बताया ऐतिहासिक

Published on

पटना

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से सीएम नीतीश कुमार =ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं को 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त रोजगार अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान को तेजस्वी यादव = ने ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सीएम नीतीश को धन्यवाद दिया। साथ ही लिखा, ‘हम और आप ले चलेंगे, बिहार को विकास और प्रगति के पथ, है शपथ!’

तेजस्वी यादव ने कहा- जज्बा है बिहारी, जुनून है बिहार
तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक के बाद एक दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान, 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।’ तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘जज्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना, करना है साकार’।

तेजस्वी ने कहा- है शपथ
अगले ट्वीट में बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा, ‘गांधी मैदान से बेरोजगारों और युवाओं की अपेक्षाओं और सपनों के अनुरूप बिहार में 10 लाख नौकरियां और अन्य 10 लाख नौकरियों की व्यवस्था करने की ऐतिहासिक घोषणा पर आदरणीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी का कोटि-कोटि धन्यवाद।’ तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, ‘हम और आप ले चलेंगे, बिहार को विकास और प्रगति के पथ, है शपथ!’ तेजस्वी ने कहा कि रोजगार का मुद्दा अहम है, हर युवा के दिल में ये मुद्दा है, जिस पर हम मिलकर काम करेंगे।

सीएम नीतीश ने कही 10 लाख नौकरी, 10 लाख अतिरिक्त रोजगार की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पटना के गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। साथ ही जनता को संबोधित करते हुए रोजगार को लेकर अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी। जिस पर डिप्टी सीएम ने रिएक्ट किया। हालांकि, बीजेपी ने सीएम नीतीश के रोजगार को लेकर ऐलान पर पलटवार किया।

गिरिराज ने ट्वीट कर कहा- यूटर्न ले लेंगे
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नौकरी को लेकर किए गए ऐलान का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस पर वो यूटर्न ले लेंगे। गिरिराज सिंह ने ट्वीट में लिखा, ‘इनका इतिहास और हम सभी का अनुभव कहता है कि यह इसमें भी यू-टर्न ले लेंगे!’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this