18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यUP: स्वतंत्रता दिवस पर थाने के अंदर पुलिसवालों का नागिन डांस, Video

UP: स्वतंत्रता दिवस पर थाने के अंदर पुलिसवालों का नागिन डांस, Video

Published on

पीलीभीत,

पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है. सभी सरकारी और निजी स्थानों पर तिरंगा फहराया गया. उत्तर प्रदेश में भी हर कोई तिरंगा फहराकर अपनी खुशी जाहिर कर रहा है. वहीं पीलीभीत पुलिस नागिन डांस करके स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रही है. थाने में कोई नागिन बनकर नाचा तो कोई सपेरा बन कर नाचा.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के थाना पूरनपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. थाना पूरनपुर परिसर के अंदर पुलिस वाले आजादी का जश्न मना रहे. पहले देश भक्ति गानों पर डांस हुआ, फिर नागिन डांस. पूरनपुर थाने में क्या दरोगा, क्या सिपाही, क्या इंस्पेक्टर… सबने नागिन डांस किया.

कोई सपेरा बन गया तो कोई नागिन बनकर डसने लगा. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पीलीभीत पुलिस के जवानों ने दिल खोलकर डांस किया. वैसे भी इन पुलिस वालों को छुट्टियां कम मिलती है, जश्न के मौके कम मिलते हैं और जब मौका मिलता है तो क्यों छोड़ दें.

इससे पहले कानपुर, मुरादाबाद और हापुड़ से भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो सामने आ चुका है. कानपुर के चौबेपुर पुलिस स्टेशन के अंदर पुलिसकर्मियों ने डांस करके 15 अगस्त को सेलिब्रेट किया. हापुड़ में भी पुलिसकर्मी जमकर थिरके. वहीं मुरादाबाद में महिला पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों ने डांस किया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this