14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम: 'हम आर्मी-एयरफोर्स से हैं, मत मारो', बाउसंर्स ने 3 भाइयों को...

गुरुग्राम: ‘हम आर्मी-एयरफोर्स से हैं, मत मारो’, बाउसंर्स ने 3 भाइयों को पीटा

Published on

गुरुग्राम,

गुरुग्राम के एक क्लब में बाउंसर्स ने फिर दबंगई दिखाई है. साइबर सिटी के सेक्टर 29 में स्थित बार में बाउसंर्स ने तीन भाइयों को कथित रूप से पीटा है. जिन लोगों को पीटा गया, उसमें से एक आर्मी और दूसरा एयर फोर्स में है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बाउंसर्स से कहते भी रहे कि हम आर्मी और एयरफोर्स से हैं, हमें मत मारो, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी.

मामला सेक्टर 29 इलाके के Friction The Drinker पब बार का है. घटना 14 अगस्त की रात की बताई जा रही है, फिलहाल FIR दर्ज हो गई है. पीड़ितों का आरोप है कि आधा दर्ज बाउंसर्स ने उनको पीटा था. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाना बजाने कि रिक्वेस्ट करने पर उनको पीटा गया.

पीड़ित तीनों भाई रोहतक के चमारिया गांव के रहने वाले हैं. वे लोग पार्टी करने गुरुग्राम पहुंचे थे. इनमें से बड़े सुनील को आर्मी में हाल ही में ड्यूटी ज्वाइन करनी थी. वह गोरखा रेजिमेंट में क्लर्क के पद पर तैनात है. वहीं दूसरा भाई खजान सिंह एयर फोर्स में टेक्निकल स्टाफ में तैनात है.

‘एक गाना बजाने को कहा था बाउसंर्स ने पीटा’
FIR के मुताबिक, 11.20 मिनट पर इन तीनों भाइयों ने क्लब में एंट्री ली थी. फिर 20 मिनट बाद म्यूजिक बंद कर दिया गया. शिकायत में सुनील कुमार ने लिखवाया है कि इसपर उनके भाई अनिल ने वहां मौजूद बाउंसर्स से एक गाना बजाने की गुजारिश की. लेकिन बाउंसर्स ने गाना नहीं बजाया और बहस करते हुए उन लोगों को क्लब से बाहर ले आए.

फिर कुल छह बाउसंर्स ने उन तीनों भाइयों को डंडों से पीटा. शिकायत में लिखा है कि बाउसंर्स उनको पीटकर वहां से भाग गए और कहा कि दोबारा वहां दिखाई दिए तो जान से मार देंगे.इससे पहले 7 अगस्त की रात को गुरुग्राम के ही उद्योग विहार में एक बार में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बाउंसर्स ने लड़की के दोस्त को पीटा था. उस मामले में क्लब का मालिक और बाउंसर्स गिरफ्तार किए गए थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this