11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'बहुत तिरंगे बांट रहे हो, सिर तन से जुदा कर देंगे...', शख्स...

‘बहुत तिरंगे बांट रहे हो, सिर तन से जुदा कर देंगे…’, शख्स को मिली धमकी

Published on

बिजनौर ,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घर-घर तिरंगा बांटने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. कार्यकर्ता को अपने घर के बाहर ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी भरा पत्र चिपका मिला. शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करा दी गई है.

जिले के किरतपुर निवासी शशि बाला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं. उनके पति अरुण कुमार कश्यप रेस्टोरेंट्स चलाते हैं. आंगनबाड़ी कार्यककर्ता शशि बाला 13 से 15 अगस्त तक चले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने मोहल्ले में अपने पति के साथ राष्ट्रीय ध्वज बांट रही थीं.

यह कार्य दो-तीन दिन से लगातार चल रहा था. 15 अगस्त को सवेरे शशिबाला अपने घर के बाहर दरवाजे पर हाथ से लिखा पर्चा चिपका मिला. जिसमें धमकी भरे शब्दों में लिखा था- ”अरुण तुम बहुत घर-घर तिरंगा बांट रहे हो. तुम्हारा भी सर तन से जुदा कर दिया जाएगा.” पर्चे में नीचे की ओर लिखा था- ISI समर्थक.

इस तरह के दो पर्चे घर के सामने दुकान और एक उसके सामने लगने वाले फास्ट फूड ठेले पर चिपके मिले. इस धमकी के बाद अरुण कुमार के परिवार में खौफ पैदा हो गया है. परिवार घबरा गया है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस के लोग जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे और इन तीनों पर्चों को अपने कब्जे में ले लिया है.

पर्चे की लिखावट देखकर मामूल हुआ कि धमकी देने वाला ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है. इसके बाद पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों की एक टीम बना दी गई है. साथ ही परिवार को सुरक्षा के लिए 2 सिपाही भी उपलब्ध करा दिए गए हैं. लेकिन इसके बाद भी परिवार के लोग खौफ में है.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार का कहना है कि उनका बेटा भी पढ़ने के लिए बिजनौर जाता है. इस धमकी के बाद वह इस डर में हैं कि बेटे को पढ़ाई के लिए भेजें या न भेजें, क्योंकि धमकी का मकसद क्या है और देने वाला कौन है? जब तक यह पता नहीं लग जाता, तो वह खौफ में ही रहेंगे.

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है. फिलहाल पुलिस और अन्य अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this