6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यलेडी टीचर के घर गुपचुप घुसे थे SDM, मुंह छिपाकर निकले; दोनों...

लेडी टीचर के घर गुपचुप घुसे थे SDM, मुंह छिपाकर निकले; दोनों सस्पेंड

Published on

पाली,

राजस्थान के पाली जिले में सरकारी स्कूल की टीचर के घर देर रात आना आला अफसर को महंगा पड़ गया. शासन ने एसडीएम मारवाड़ जंक्शन अजय अमरावत को सिविल सेवा (आचरण) का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया है. साथ ही महिला टीचर पर निलंबन की गाज गिराई है. इससे पहले पहले शिक्षिका को एपीओ किया गया था.

दरअसल, जिले के मारवाड़ जक्शन के गुड़ा मोकमसिंह में रहने वाली एक महिला टीचर के घर SDM अजय अमरावत के आने-जाने की चर्चा थी. इसी बीच बीते दिन जैसे ही आला अफसर जब चुपचाप अपनी कार से उतरकर महिला के घर में घुसे, वैसे ही ताक में बैठे ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. यही नहीं, लोगों ने बाहर खड़ी एसडीएम के चार पहिया वाहन की भी हवा निकाल दी.

इसके बाद सुबह टीचर ने घर के बाहर बैठे गांववालों को दरवाजा खोलने के लिए धमकाया और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी. इस पर ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो टीचर यह कहकर स्कूल चली गई कि घर में कोई नहीं है.

हालांकि, गांववाले फिर निगरानी करते रहे, जिसके चलते एसडीएम करीब 16 घंटे तक महिला टीचर के घर में बंद रहे. फिर दोपहर को जोजावर थाना पुलिस सादी वर्दी में मौके पर पहुंची और एसडीएम को अपने साथ ले गई. इस दौरान एसडीएम मुंह पर रूमाल बांधे नजर आए थे.

इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने बाद शिक्षा विभाग के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) शंकर सिंह उदावत ने एक आदेश जारी कर टीचर को एपीओ कर दिया. साथ ही उन्हें मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति देने का आदेश जारी किया. लेकिन SDM के खिलाफ कोई में कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इस पर मारवाड़ जक्शन के पूर्व विधायक केसाराम चौधरी ने जिला प्रशासन के नाम एक अपील जारी की. उन्होंने कहा कि SDM को तुरंत हटाया जाए. 15 अगस्त का झंडा उसे झंडा नहीं फहराने देंगे. इसके बाद देर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किया. जिसमें SDM मारवाड़ जंक्शन अजय अमरावत को राजस्थान सिविल सेवा (आचरण) का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया.

निलंबन काल के दौरान अजय अमरावत का मुख्यालय शासन प्रमुख सचिव कार्मिक विभाग सचिवालय जयपुर रहेगा. वहीं, मामले में शिक्षिका को भी निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग, पाली कर दिया गया.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...