10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यJK: ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 की मौत, अमरनाथ...

JK: ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 6 की मौत, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे 39 जवान

Published on

जम्मू,

जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए. जबकि कई जवान जख्मी हुए हैं. इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी. तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई. इस बस में 39 जवान सवार थे. इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे.

चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है. हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है. ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे. तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई. बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है. बताया जा रहा है 6 जवान शहीद हो गए हैं. घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसके पीछे आईटीबीपी की एक और बस थी. इसमें कमांडो सवार थे. जैसे ही आगे वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, दूसरी बस में बैठे कमांडो उतरकर तुरंत रेस्क्यू अभियान में जुट गए है.

बताया जा रहा है कि जिन जवानों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें इलाज के लिए पहलगाम भेज दिया गया है. वहीं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया है. माना जा रहा है कि आईटीबीपी इस हादसे की जांच का आदेश दे सकती है. इस बात की जांच की जाएगी कि कहीं इस मामले में कोई आतंकी साजिश तो नहीं है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this