5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यभगवा रंग में रंगे आरसीपी सिंह, क्या BJP में शामिल होने का...

भगवा रंग में रंगे आरसीपी सिंह, क्या BJP में शामिल होने का है इशारा?

Published on

नालंदा,

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मंगलवार को भगवामय नजर आए. नालंदा के सिलाव पहुंचे आरसीपी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवा वस्त्र दिए. कार्यक्रम में मौजूद आरसीपी सिंह ने कहा, ‘हमारे साथी की माताजी का निधन हो गया है. इसलिए वे उनके परिवार को सांत्वना देने जा रहे हैं. उनके इस प्रोग्राम के बीच ही कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने राजनीति से जुड़े सवालों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.’

आरसीपी सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं से बनता है. इसलिए हम हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ रहते हैं. इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह ने भाजपा में आने का संकेत दिया है. यही कारण है कि आज वे भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे. आरसीपीसिंह के भाजपा में आने से पार्टी और भी मजबूत होगी.

बता दें कि कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दांया हाथ माने जाने वाले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह ने 6 अगस्त को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने नालंदा में अपने गांव मुस्तफापुर में इस्तीफे का ऐलान किया था. दरअसल, जदयू ने उन्हें तीसरी बार राज्यसभा भेजने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

इस्तीफे की घोषणा के साथ ही उन्होंने कहा था कि इस पार्टी में कुछ नहीं बचा है. वो (JDU)डूबता हुआ जहाज है. हमसे चिढ़ है, तो हमसे निपटो, हमारे पास विकल्प खुले हुए हैं. मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद जब आरसीपी सिंह पटना पहुंचे थे तो उन्होंने अपनी मंशा साफ की थी. उन्होंने कहा था- वह शांत नहीं बैठेंगे. मैं जमीन का आदमी हूं, संगठन का आदमी हूं और संगठन में काम करूंगा.

साल 2016 में आरसीपी सिंह को जेडीयू ने दोबारा राज्यसभा भेजा था और शरद यादव की जगह राज्यसभा में पार्टी का नेता भी मनोनीत किया था. वहीं, नीतीश कुमार ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा तो आरसीपी सिंह को ही पार्टी की कमान सौंपी गई. इस तरह नीतीश के बाद जेडीयू में वो नंबर दो की हैसियत वाले नेता बन गए. लेकिन मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद उनके रिश्ते में दरार आने लगी. आरसीपी को तीसरी बार जेडीयू से राज्यसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें मोदी कैबिनेट छोड़ना पड़ा.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...