17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजाति की नाक का सवाल बन गया श्रीकांत त्यागी पर ऐक्शन, आंदोलन...

जाति की नाक का सवाल बन गया श्रीकांत त्यागी पर ऐक्शन, आंदोलन छेड़ने पर उतरी बिरादरी

Published on

बिजनौर

नोएडा की सोसासयटी में एक महिला से अभद्र व्‍यवहार करने वाले श्रीकांत त्‍यागी को जेल हुई है। इस पर त्‍यागी समाज में रोष है। मंगलवार को बिजनौर में कलेक्ट्रेट में समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। इन लोगों ने सीएम के नाम आठ सूत्रीय ज्ञापन देकर श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से हिरासत में रखने, श्रीकांत के खिलाफ बढ़ा चढ़ाकर धाराएं लगाने का विरोध जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बीजेपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से अमानवीय व्यवहार करते हुए पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में रखा। घर की बिजली और पानी काटकर अनैतिक कार्य किया। परिवार से मिलने गए समाज के लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी आरोप लगाया गया कि गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ भी पुलिस कमिश्नर के लिए अभद्र भाषा प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई।

21 को नोएडा में आंदोलन
श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने मेरठ में बताया कि 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में आंदोलन करेगा। उनका का कहना था कि श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम और गैंगस्टर लगाना ठीक नहीं है, इससे समाज में रोष है।

‘यह सब राजनीति साजिश है’
त्यागी समाज गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यह सब राजनीति साजिश लग रही है। मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा कि एक सांसद ने त्यागी समाज का अपमान किया, इसका जवाब मांगा जाएगा। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्से से त्यागी समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this