17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यपटरी से उतरी भगत की कोठी ट्रेन, 50 लोग जख्मी, महाराष्ट्र के...

पटरी से उतरी भगत की कोठी ट्रेन, 50 लोग जख्मी, महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा हादसा

Published on

गोंदिया

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक बड़ी रेल दुर्घटना में 50 लोग जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर से नागपुर जा रही ‘भगत की कोठी’ नाम की ट्रेन ने पीछे से मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिस की वजह से भगत की कोठी ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस दौरान, ट्रेन में सवार यात्रियों में से 50 लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। फिलहाल इन सभी घायलों का इलाज नजदीकी सरकारी और निजी अस्पताल में किया जा रहा है। यह हादसा आज सुबह तकरीबन 4 बजे के आसपास हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर घायलों को वापस स्टेशन छोड़ दिया गया है।

ट्रैक दुरुस्तीकरण का काम शुरू
इस भीषण रेल दुर्घटना की वजह से रेलवे ट्रैक पर भी इसका खासा असर हुआ है। जिसके मद्देनजर पहले ट्रक को खाली करवाने के बाद इसकी दुरुस्तीकरण का काम भी रेल विभाग की तरफ से शुरू किया गया है। युद्ध स्तर पर पटरियों को रिपेयर किया जा रहा है। ताकि दोबारा इस रूट पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सके।

इलाज के बाद घायलों को स्टेशन छोड़ा गया
इस हादसे में घायल हुए रेल यात्रियों को म प्रायमरी ट्रीटमेंट देकर उन्हें दोबारा रेलवे स्टेशन पर छोड़ा गया। ताकि वह आगे अपने गंतव्य पर जा सकें। वहीं कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से जख्मी नहीं है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this