9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली सरकार भरेगी खाली पड़े 40 हजार पद, UPSC-DSSSB के तहत होगी...

दिल्ली सरकार भरेगी खाली पड़े 40 हजार पद, UPSC-DSSSB के तहत होगी भर्ती

Published on

नई दिल्‍ली,

दिल्‍ली सरकारी अब अपने विभागों में खाली पड़े लगभग 40 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है. कुल 17,256 पद भर्ती न होने के चलते खाली पड़े हैं जबकि समय पर प्रमोशन नहीं होने से 23,378 पद खाली हैं. सरकार ने इन पदों को दिसंबर तक भरने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव नरेश कुमार ने प्रमोशन वाले पदों को 31 दिसंबर तक जबकि खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया 6 महीने में पूरी करने का निर्देश जारी किया है.

मुख्य सचिव के निर्देश पर सेवा विभाग ने इन खाली पदों को भरने के लिए सभी विभागों को एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि विभाग खाली पदों को भरने के लिए UPSC और DSSSB को जल्द से जल्द मांग भेज दे. आदेश के मुताबिक मुख्य सचिव ने विभागों को तय समय सीमा के अंदर यह काम करने को कहा है.

सेवा विभाग की ओर से आदेश के मुताबिक, नई भर्तियां नहीं होने के कारण 17 हजार से अधिक पद खाली है. इसमें A कैटेगरी के 1518 पद, B कैटेगरी के 8902 पद और C कैटेगरी के 6836 पद खाली हैं. इसमें 10,980 पदों पर भर्ती की मांग UPSC और DSSSB को भेज दी गई है, जबकि 6276 पदों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. प्रमोशन के तहत खाली पदों में A कैटेगरी के 821, B कैटेगरी के 16,903 और C कैटेगरी के 5664 पद खाली हैं. अभी तक इसमें 19,132 पदों पर प्रमोशन को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...