24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यमंत्री कार्तिकेय के खिलाफ निकला है वारंट, और कुर्सी सौंपने वाले नीतीश...

मंत्री कार्तिकेय के खिलाफ निकला है वारंट, और कुर्सी सौंपने वाले नीतीश बोल रहे- मुझे पता नहीं

Published on

पटना,

बिहार के नए कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बारे में शुरू हुए विवाद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है. आरजेडी के कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के बारे में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

दरअसल राजद विधायक और अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था. कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है. इसी को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को हुआ, इसमें 31 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. शपथ लेने वाले विधायकों में सबसे ज्यादा आरजेडी के 16 विधायक थे, आरजेडी के इन विधायकों में कार्तिकेय सिंह भी शामिल हैं, जो कानून मंत्री बने हैं.

दानापुर कोर्ट की आदेश कॉपी आई सामने
इस बीच दानापुर कोर्ट के आदेश की कॉपी सामने आई है, जिसमें मोकामा के थाना प्रभारी को आदेश दिया गया है कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ एक सितंबर तक किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए. अदालत का ये आदेश 12 अगस्त का है.

सुशील मोदी ने लगाए आरोप
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कार्तिकेय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. मोदी ने कहा कि जिन कानून मंत्री को कोर्ट में सरेंडर करना था, उन्हें राजभवन कैसे पहुंचा दिया गया. कार्तिकेय सिंह, बाहुबली अनंत सिंह के दाहिने हाथ हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को ये सब रोकना चाहिए. कार्तिकेय के खिलाफ जो वारंट है, वह फर्जी कागज नहीं है. नीतीश कुमार लालू यादव की दया पर सीएम बने हैं. ये जो नए मंत्री बने हैं, इनमें कई लोग बाहुबली हैं. मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों में ये लोग बाहुबली मंत्री और नेताओं को क्लीनचिट दे देंगे. नीतीश कुमार को इन मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this