22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजयपुर : महिला को जिंदा जलाया, मौत के बाद हड़कंप; छेड़खानी की...

जयपुर : महिला को जिंदा जलाया, मौत के बाद हड़कंप; छेड़खानी की मिली थी धमकी

Published on

जयपुर

जयपुर में अब एक महिला शिक्षिका को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना जमवारमगढ़ की बताई जा रही है। बुरी तरह झुलसी महिला ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया है। जमवारमगढ़ के सर्किल ऑफिसर शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि 32 साल की अनिता की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि मरने से पहले पीड़िता ने आरोप लगाय कि 10 अगस्त को उसे पड़ोसियों ने जिंदा आग के हवाले कर दिया था। यह पड़ोसी महिला के रिश्तेदार भी थे। अपनी शिकायत में महिला ने 10 आरोपियों के नाम लिए थे। जिनमें 3 महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई थी। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, परिवार का आपस में पैसों को लेकर विवाद था। मई के महीने में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता को छेड़खानी की धमकी भी मिली थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this