22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सुनवाई टली, इलाहाबाद हाई कोर्ट में लिस्टेड था...

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सुनवाई टली, इलाहाबाद हाई कोर्ट में लिस्टेड था केस… जानिए कारण

Published on

प्रयागराज

ज्ञानवापी मस्जिद केस में बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। इस मामले में बुधवार का दिन काफी अहम माना जा रहा था। मामले की सुनवाई की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दोहपर बाद 2 बजे से मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में लिस्टेड थी। हाई कोर्ट के जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई की जानी थी। माना जा रहा था कि बुधवार को यूपी सरकार की ओर से ज्ञानवापी केस में अपनी दलील पेश होनी थी। लेकिन, ऐन मौके पर हिंदू पक्षकार के वकील विजय शंकर रस्तोगी के बीमार होने का मामला सामने आया। हिंदू पक्ष की ओर से बुधवार की सुनवाई को टालने की अपील की गई। कोर्ट ने उनकी अपील को स्वीकार कर लिया।

जस्टिस प्रकाश पाडिया की कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की सुनवाई शुरू होनी थी। हिंदू और मुस्लिम पक्षों की ओर से दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होने वाली सुनवाई में अपनी दलील रखी जानी थी। इसके बाद यूपी सरकार की ओर से दलीलें रखी जानी थी। मामले से जुड़े सूत्रों का दावा है कि वक्फ ऐक्ट के तहत विवादित परिसर को वक्फ प्रॉपर्टी घोषित किए जाने के मामले में सुनवाई होनी थी। सुनवाई शुरू होने से पहले हिंदू पक्ष की ओर से पक्षकार के वकील विजय शंकर रस्तोगी की अस्वस्थता की जानकारी कोर्ट को दी गई। इस आधार पर कोर्ट की सुनवाई आगे बढ़ाए जाने की अपील की गई। कोर्ट इस पर सहमत हो गया। अब मामले की सुनवई अगली तारीख पर होगी।

जिला कोर्ट में होनी है 5 सितंबर को सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद के एक मामले में वाराणसी की जिला कोर्ट में 5 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है। ज्ञानवापी मस्जिद केस में वाराणसी कोर्ट के आदेश पर सर्वे कराया गया। सर्वे में शिवलिंग की आकृति पाई गई है। वाराणसी कोर्ट में याचिका दायर कर इसकी हर रोज पूजा की मांग की गई है। पूजा की अनुमति देने वाली याचिका पर कोर्ट की सुनवाई की तारीख तय कर ली गई है। मंगलवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष की ओर से कोर्ट में एक पत्र रखा गया। इसमें मांग की गई है कि यह केस किसी भी जरह से पोषणीय नहीं है।

मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की मांग की है। वाराणसी अदालत की फास्ट ट्रैक कोर्ट इस मामले में में 5 सितंबर को सुनवाई करेगी। दरअसल, यह केस ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी पूजा मामले के मूल केस से अलग है। इस साल मई में इस केस को वाराणसी जिला अदालत ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में हस्तांतरित कर दिया था।

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...