8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: फिर डरा रहा कोरोना, 1652 नए केस, 8 की मौत, फ्लाइट्स...

दिल्ली: फिर डरा रहा कोरोना, 1652 नए केस, 8 की मौत, फ्लाइट्स में मास्क जरूरी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में कोरोना फिर पांव पसार रहा है. राजधानी में ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट के केस सामने आ रहे हैं. जबकि तेजी से संक्रमण फैलाने वाला BA 2.75 वैरिएंट भी दिल्ली में एक्टिव दिख रहा है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,652 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि नागर विमानन महानिदेशालय ने हवाई यात्रियों के लिए हमेशा मास्क पहनना भी जरूरी कर दिया है. इस अवधि में 1,702 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. जबकि टोटल एक्टिव केस की संख्या 6,809 तक पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 9.92% रहा है.

स्वास्थ्य विभाग ने जब मंगलवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए थे, तब दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 19.20% दर्ज किया गया था. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 917 नए केस सामने आए. संक्रमण की वजह से 3 लोगों ने दम तोड़ा. इसके बाद एक्टिव केस 6,867 हो गए. जबकि इससे पिछले 24 घंटों में 1,566 मरीज रिकवर भी हुए.

इस बीच एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर DGCA ने भी कोरोना को लेकर सख्ती का रुख अख्तियार कर लिया है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस को कोविड प्रोटोकॉल कड़े करने के निर्देश दिए हैं. सभी एयरलाइंस से साफ कह दिया है कि सभी पैसेंजर्स को फेस मास्क पहनने के लिए बोल दिया जाए.

डीजीसीए ने 16 अगस्त को इस बाबत सभी एयरलाइंस कंपनियों को निर्देश जारी कर दिया है. रेग्यूलेटर ने संकेत दिए हैं कि वह इस संबंध में हवाईअड्डों पर औचक निरीक्षण कर सकता है. डीजीसीए का कहना है कि पैसेंजर्स को बोला जाए कि वह हमेशा फेस मास्क पहनकर रखें, वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एयरलाइंस कंपनियां उचित कार्रवाई कर सकती हैं.

दिल्ली में 1 अगस्त से कोरोना के नए केस में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है. कोविड हॉस्पिटलाइजेशन में 100% की वृद्धि दर्ज की गई है. कोरोना के करीब 200 मरीज ऑक्सीजन और 22 मरीज वेंटिलेअर सपोर्ट पर हैं. 1 अगस्त से 16 अगस्त के बीच आईसीयू में भर्ती कोविड मरीज की संख्या 98 से बढ़कर 202 हो गई है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...