16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'गोद में नहीं बिठा सकती... CISF बुलाती हूं', मेट्रो में भिड़ीं 2...

‘गोद में नहीं बिठा सकती… CISF बुलाती हूं’, मेट्रो में भिड़ीं 2 महिलाएं

Published on

नई दिल्‍ली ,

मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला सीट पर बैठी हुई हैं, वहीं वह बगल वाली सीट पर उनका बैग रखा हुआ है. दूसरी महिला आती हैं और वह सीट पर बैठने की बात कहती हैं. इसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई. एक और महिला का बैग भी सीट पर रखा दिख रहा है.

इंस्‍टाग्राम पर यह वीडियो pratibha.sharma_09 नाम की यूजर ने शेयर किया. वीडियो को डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं, वहीं 4 लाख यूजर्स ने लाइक किया. pratibha.sharma_09 ने वीडियो का कैप्‍शन लिखा-‘ इन मैडम जी को मेट्रो में बैग रखने के लिए भी सीट चाहिए.’ वीडियो में दिख रहा है कि पीली-सफेद साड़ी पहने हुए महिला बैठी हुई हैं, उनकी बगल वाली सीट पर बैग रखा हुआ है. इसी बीच दूसरी महिला आती हैं और वह खाली सीट पर बैठने के लिए कहती हैं.

पहले से बैठी हुई महिला कहती हैं, ‘हमारे पास सीट नहीं है, सॉरी… आपको जहां सीट दिखती है वहां बैठ जाओ.’ दूसरी महिला सीट पर बैठने की कोशिश करती है, लेकिन पहली महिला उनसे कहती हैं कि मेरे ऊपर मत बैठो, कम से कम.

दूसरी महिला कहती हैं-आप सीट रिजर्व नहीं कर सकतीं, इस पर तपाक से पीली-सफेद साड़ी वाली पहली महिला कहती हैं- क्‍यों नहीं कर सकती? गोदी में तो नहीं बैठा सकती इन्‍हें? दोनों की बहस होता देख एक और महिला ने भी पीली-सफेद साड़ी वाली महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थीं. इसी बीच दूसरी महिला ने CISF को बुलाने की बात कही.

‘दिल्‍ली मेट्रो में कैसे खा सकते हैं खाना’
प्रतिभा ने कमेंट सेक्‍शन में दावा किया- वीडियो में दूसरी महिला जो बर्गर खा रही हैं, वह भी पीली साड़ी पहने महिला के साथ थी. वहीं कई यूजर्स ने मेट्रो में बर्गर खा रही महिला पर भी सवाल उठाए, यूजर्स ने कहा कि मेट्रो के अंदर खाना कैसे खा सकते हैं?

वहीं इस वीडियो पर कई यूजर्स ने पीली-सफेद साड़ी पहने महिला की जमकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा कि चाहें महिला हो या पुरुष… किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है. दूसरे यूजर्स ने भी सीट पर बैठी महिला के व्‍यवहार पर सवाल उठाए. वहीं कई यूजर्स ने फनी रिएक्‍शन भी दिए.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...