9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराष्ट्रीय15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

Published on

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम के नारे

कोलकाता। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 194 और टीएमसी 93 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं।
उधर काउंटिंग के दौरान राज्य में चार जगह हिंसा-झड़प हुई। आसनसोल में टीएमसी ऑफिस कैंप में तोड़फोड़ तो जमुरिया में आगजनी की गई। कूच बिहार में सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे हैं। सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

भाजपा को इस बार 6% वोट ज्यादा, 117 सीटें बढ़ती दिख रहीं

2021 के मुकाबले इस बार भाजपा का वोट शेयर करीब 6% ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भाजपा को करीब 45% वोट मिले हैं और पार्टी पिछली बार से 117 सीटें ज्यादा लेकर आ रही है।

चुरुलिया में टीएमसी ऑफिस में आगजनी

आसनसोल के जामुड़िया इलाके में अंतिम चुनाव परिणाम आने से पहले ही तनाव बढ़ गया है। जामुड़िया के चुरुलिया क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पार्टी कार्यालय में आग लगाने की घटना सामने आई है। भाजपा पर आगजनी का आरोप है।

बंगाल की 5 हॉट सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे

भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से 13842 वोटों से आगे चल रही हैं।
सुवेंदु अधिकारी अपनी दूसरी सीट नंदीग्राम से 8702 वोटों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी के पबित्र कर पीछे
बहरामपुर सीट पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी भाजपा उम्मीदवार शुभ्रत मैत्रा से 5669 वोटों से पीछे।
रेजीनगर से हुमायूं कबीर भाजपा के बपन घोष से 32738 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पानीहाटी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आरजीकर रेप विक्टिम की मां करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
32 मिनट पहले

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में काउंटिंग सेंटर पर झड़प

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

भवानीपुर में TMC समर्थक बोले- हम हिंसा करने वाले लोग नहीं

भवानीपुर में TMC समर्थक स्ट्रांग रूम से थोड़ी दूर पेट्रोल पंप पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को जीत मिलती है तो इसकी वजह आरएसएस है।

मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने ममता की नकल उतारी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने ममता बनर्जी की मिमिक्री की। वह झालमुड़ी की प्लेट लेकर सड़क पर बैठे और ममता की नकल उतारी।

ममता बोलीं- अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी

काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं। यह BJP की चाल है, मैं कल से ही यह कह रही हूं कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखाएंगे। उन्होंने कई जगहों पर काउंटिंग रोक दी है।

हम 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। सब कुछ गलत रिपोर्ट किया जा रहा है। चुनाव आयोग पूरी तरह अपनी मनमर्जी से काम कर रहा है। पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है।

मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। सूरज डूबने के बाद आप ही जीतेंगे। 2-4 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, काउंटिंग 14-18 राउंड तक चलती है और हम ही जीतेंगे। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है।

 

चुनाव अधिकारी बोले- कूड़े में मिलीं VVPAT पर्ची मॉक पोल की थीं

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को कूड़े के ढेर में मिलीं VVPAT पर्चियों को लेकर कहा कि, इसकी जांच की जाएगी। ये पर्चियां मॉक पोल की हैं। इनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

आरजीकर रेप विक्टिम की मां 2763 वोटों से आगे

आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं।

सुवेंदु अधिकारी बोले- जनता का संदेश साफ है

भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा को 45% वोट मिले और TMC को 38%, संदेश स्पष्ट है और रुझान भी स्पष्ट है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

पश्चिम एशिया संकट का असर: परियोजनाओं की समय-सीमा प्रभावित, वित्त मंत्रालय ने ‘फोर्स मेज्योर’ के तहत दी राहत

नई दिल्ली/भोपाल। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला...