18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपाल8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

Published on

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70 लाख की लागत से होगा पानी की टंकियों का निर्माण

राज्यमंत्री गौर ने किया पानी की टंकी और सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 2 पानी की टंकियों के निर्माणकार्य का भूमिपूजन किया। श्रीमती गौर की इस पहल से मिसरोद स्थित फॉर्च्यून डिवाइन सिटी के पास 2.5 लाख लीटर क्षमता तथा प्रताप नगर, बरखेड़ा पठानी के पास 2 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकियों की स्थापना होगी। क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से इन टंकियों का निर्माणकार्य किया जाएगा।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को नर्मदा जल की नियमित आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना हमारी संस्कृति में पुण्य का कार्य माना गया है और इसी भावना के साथ क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए नई पानी की टंकियों का निर्माण आवश्यक हो गया था। अमृत फेस-2 योजना के अंतर्गत क्षेत्र में कुल 18 टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य 18 माह के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और आगे भी नागरिकों को ऐसी महत्वपूर्ण सौगातें मिलती रहेंगी।

 

8 करोड़ में बनेगी इंद्रपुरी और सोनागिरी की सड़क

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 64 में इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में सोनागिरी में सीसी सड़क और पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह इंद्रपुरी बी सेक्टर में सीसी रोड और राजीव गांधी नगर अयोध्या बायपास पर सेंट पॉल स्कूल के पास 300 मीटर सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया, जिसकी लागत 4 करोड़ 60 लाख रुपए है। वहीं, भगत सिंह मार्केट के पीछे दुर्गा मंदिर के पास सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। इन सभी निर्माण कार्यों की लागत लगभग 8 करोड़ रुपए हैं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने राजीव गांधी नगर में सीवेज लाइन नहीं बनने की वजह से सड़क निर्माण में हो रही देरी पर अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्य में देरी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोनिका ठाकुर, पार्षद उर्मिला मौर्य, शिरोमणी शर्मा, छाया ठाकुर, रामबाबू पाटीदार, प्रताप वारे, जितेंद्र शुक्ला, भागीरथ पाटीदार, नीरज सिंह, प्रताप सिंह बेस, संतोष ग्वाला, लवकुश यादव सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...