15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़जेसीएम की बैठक की मांग को लेकर सीटू करेगी जंगी द्वार सभा

जेसीएम की बैठक की मांग को लेकर सीटू करेगी जंगी द्वार सभा

Published on

भोपाल

पिपलानी स्थित भेक्टू सीटू यूनियन कार्यालय पर बोनस, इंसेंटिव, टी-3 में हो रही लेटलतीफी के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा के लिए कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि पिछले 2 वर्ष से कर्मचारियों को पीपी बोनस व एसआईपी बोनस के नाम पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है।

बीते वर्ष 2021-22 के उत्पादन परिणाम में कम्पनी को मुनाफा होने के बाद भी अगस्त तक भी कर्मचारियों के पीपी बोनस व एसआईपी बोनस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है और पिछले 2 वर्ष से मेहनती कर्मचारियों के इंसेंटिव टी-3 पर भी रोक लगा दी गई है जो कि मेहनती कर्मचारियों के साथ एक अन्याय है अब बीएचईएल के मुनाफा में आने के बाद भी यदि प्रबंधन बोनस के निर्धारण व, इंसेंटिव, टी-3 को बहाल करने में लेट लतीफी कर रही है तो चरणबद्ध आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

भोपाल यूनिट के प्रबंधन का कहना है कि इंसेंटिव टी-3 व बोनस पर निर्णय भोपाल यूनिट प्रबंधन नहीं कर सकती है यह कारपोरेट प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में है। भेक्टू सीटू के मीडिया प्रभारी अतुल मालवीय ने बताया कि अब बीएचईएल प्रबंधन यदि शीघ्र जेसीएम की बैठक आयोजित नहीं करती है तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन हेतु विवश हैं। बैठक में भेक्टू-सीटू के पदाधिकारियों व सैकडों भेल कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि शीघ्र बोनस भुगतान व इंसेंटिव टी-3 की बहाली के लिए जेसीएम की मांग को लेकर दिनांक 23 अगस्त को जंगी द्वार सभा का आयोजन गेट क्रमांक-5 पर किया जाएगा।

यूनियन की आज की बैठक में महामंत्री रंजीत सिंह, अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, कोषाध्यक्ष शाहिद अली, प्रमोद पटेल, सादिक खान, निशांत नंदा, विजेंद्र पाटिल, ओममणि पटेल, गोपाल गुप्ता, चेतन साहू, कौशल वामने, नितिन अकोदिया, प्रवीण विश्वकर्मा, कुलदीप मौर्या, संदीप वर्मा, अजय कुमार समेत सैकडों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...