भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश कलेक्शन 5530 करोड़ किया। इस संबंध में बीएचईएल के ईडी पीके उपाध्याय ने कहा कि बीएचईएल निरंतर आगे बढ़ रहा है। कंपनी स्तर पर भी 33 हजार 282करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर किया है। उन्होंने कहा कि पीवीटी 2116 करोड़ है और आर्डर पोजिशन 2.40 लाख करोड़ है। वित्तीय वर्ष 2026—27 में 4716 का टारगेट पूरा करना है जिसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
देवी अहिल्याएबाई हॉल में मंगलवार को एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। पीके उपाध्याअय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल, टी यू सिंह, महाप्रबंधक, आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक एवं उपेंद्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री उपाध्याय ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भोपाल यूनिट की उपलब्धियों तथा अर्जित लाभ के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी । उन्होंने निदेशक एस एम रामनाथन के प्रभावी और कुशल नेतृत्वव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट की इस उपलब्धि का श्रेय उन्हीं को जाता है।
बीएचईएल की यह उपलब्धि सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय
उन्होंने आगे कहा कि बीएचईएल भोपाल आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें समाज के सभी संवर्गो और विशेषकर मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वृपूर्ण रही है। उन्होंने सर्वप्रथम बीएचईएल कारपोरेशन द्वारा वर्ष 2025-26 में रू. 33,782करोड़ के राजस्व और रू. 2116 करोड़ कर पूर्व लाभ को एक महत्वअपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के सदाशिव मूर्ति तथा बीएचईएल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण इस कठिन प्रतिस्परर्धात्मकक वातावरण में बीएचईएल की यह उपलब्धि निश्चित तौर पर सभी कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में भोपाल यूनिट द्वारा रू. 4647 करोड़ के टर्न ओवर और रू. 581 करोड़ के कर पूर्व लाभ पर चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल यूनिट के सभी कर्मचारी हर तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 के निर्धारित रू. 4716 करोड़ का लक्ष्य
उन्होंने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के निर्धारित रू. 4716 करोड़ का लक्ष्य भी भोपाल यूनिट निश्चित रूप से प्राप्त करेगा और इसके लिए सभी कर्मचारी प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने रि-वर्क से पूरी तरह परहेज करने और प्रति कर्मचारी मूल्यवर्धन के साथ साथ अधिक से अधिक कैश कलेक्शंन पर जोर दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बीएचईएल सामाजिक दायित्वोंभ के प्रति भी पूर्णत: समर्पित है।
कार्यक्रम में टी यू सिंह, महाप्रबंधक ने बीएचईएल, भोपाल के विकास और इसकी उपलब्धियों के लिए सभी स्टे्क होल्डर को धन्यवाद दिया । श्री सिंह ने कहा कि भोपाल यूनिट कर्मचारियों के साथ-साथ सभी स्टेक होल्डर्स के हितों की रक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध है । आर के अग्रवाल, महाप्रबंधक ने कार्य निष्पादन पर प्रस्तुेतीकरण किया। उन्होंने वित्त् वर्ष 2025-26 में बीएचईएल, भोपाल की प्रमुख उपलब्धियों के साथ साथ आगामी कार्ययोजना की भी जानकारी दी।
एक नजर में
- वित्तीय वर्ष 2025/26
- भेल भोपाल टर्न ओवर 4647 करोड़
- भेल भोपाल प्रॉफिट 581 करोड़ पीबीटी
- केस कलेक्शन 5530 करोड़
- ब्लॉक टर्नओवर
- टी सी बी 1606 करोड़
- ई एम 929 करोड़
- टी एक्स एम 545 करोड़
- हाइड्रो 635 करोड़
- स्विच गियर 471 करोड़
- थर्मल 411 करोड़
- फीडर्श 51 करोड़
- टारगेट 2026/27
- 4716 करोड़
