26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on

  • ​”योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन
  • कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने कर्मचारियों और परिजनों को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

​हरिद्वार (उत्तराखंड)। समूचे देश और विश्व के साथ-साथ भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष के योग दिवस की खास थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है। इस खास मौके पर भेल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में एक भव्य योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक (Executive Director) कुमार उपस्थित रहे।

​योग केवल बीमारी से बचने का साधन नहीं: रंजन कुमार

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ईडी रंजन कुमार ने योग के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा ​”योग केवल बीमारियों से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह हर उम्र के लोगों के लिए एक स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने का सच्चा मार्ग है। योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने एक बेहतरीन और प्रभावी जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया है।”
​ रंजन कुमार ने भेल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों से अपील की कि वे योग को सिर्फ एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

​8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

​आपको बता दें कि इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल में 14 जून से आठ दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई थी, जिसका समापन आज हुआ। इस शिविर के दौरान प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक एल. एस. रावत ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आसनों, प्राणायामों और ध्यान की बारीकियों का विधिवत अभ्यास कराया।

 

​वरिष्ठ अधिकारियों और योग साधकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य योग शिविर में महाप्रबंधक (ईएम) तथा बीएचईएल योग मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणा सहित संस्थान के अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में उनके परिवारजन मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर योग साधना की। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन बीएचईएल योग मंडल के सचिव शिव प्रकाश द्वारा किया गया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...